होम / रेसपीज़ / वेजिटेबल रवा अप्पम

Photo of Vegetable rava appam by Khushbu Singal at BetterButter
578
5
0.0(0)
0

वेजिटेबल रवा अप्पम

May-18-2018
Khushbu Singal
10 मिनट
तैयारी का समय
8 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वेजिटेबल रवा अप्पम रेसपी के बारे में

रवा अप्पम सूजी और कटी हुई सब्जियों से बनाए जाते हैं , आप अपनी पसंद से कोई भी सब्जी डाल सकते हैं। यह केरल, तमिलनाडु और श्रीलंका का सामान्य भोजन है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • केरल
  • नाश्ता और ब्रंच
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 100 ग्राम सूजी
  2. 50 ग्राम दही
  3. बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच
  4. नमक स्वादानुसार
  5. शिमला मिर्च 1बारीक कटी हुई
  6. प्याज 1बारीक कटी हुई
  7. हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  8. टमाटर 1 बारीक कटा हुआ
  9. तेल अप्पम सेंकने के लिए

निर्देश

  1. एक कटोरी में सूजी डालें।
  2. उसमें दही डालें।
  3. कटी हुई सब्जियां शिमला मिर्च,प्याज और टमाटर डालें।
  4. हरा धनिया और नमक डालकर मिलाएं। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिलाएं।
  5. एक कप पानी मिलाएं।बैटर तैयार है।
  6. 10 मिनट के लिए ढक कर रखें।
  7. बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं।
  8. अब अप्पम स्टैंड में थोड़ा थोड़ा तेल डालें।
  9. सब में बैटर डालें।
  10. इसे ढक कर 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
  11. ऊपर से भी थोड़ा थोड़ा तेल डालें।
  12. अब दूसरी तरफ पलट दें।
  13. दूसरी तरफ भी 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
  14. अब इसे प्लेट में निकाल लें।
  15. टमैटो सॉस के साथ गर्म गर्म परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर