होम / रेसपीज़ / खट्टा ढोकला/व्हाइट ढोकला

Photo of Khatta dhokla/white dhokla by Shashwatee Swagatica at BetterButter
881
14
0.0(0)
0

खट्टा ढोकला/व्हाइट ढोकला

May-21-2018
Shashwatee Swagatica
600 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

खट्टा ढोकला/व्हाइट ढोकला रेसपी के बारे में

खट्टा ढोकला गुजराती रेसिपी है, जिसे आप सुबह नाश्‍ते के समय या फिर शाम को चाय के साथ खा सकते हैं। खट्टा ढोकला चावल और उरद दाल के पेस्‍ट से मिल कर बनाया जाता है। साथ ही इसमें खट्टी दही का बहुत बड़ा रोल होता है क्‍योंकि इसी से ढोकला खट्टा बनता है। अगर दही खट्टी है तो आप उसमें एक छोटा नींबू भी मिक्‍स कर सकती हैं। ढोकले को थोड़ा स्‍पाइसी बनाने के लिये इसमें अदरक और हरी मिर्च भी डाली जाती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • गुजराती
  • भूनना
  • ब्लेंडिंग
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. चावल १ कप
  2. उड़द दाल १/४ कप
  3.  खट्टा दही १/२कप
  4. हरी मिर्च कटी हुई २
  5. अदरक कटा हुआ १ चम्मच
  6. तेल २ चम्मच
  7. नमक स्वादानुसार
  8. इनो फ्रूट सॉल्ट - १ चम्मच
  9. तडका के लिए -
  10. साबुत राई-जीरा- १ चम्मच
  11. हरी मिर्च कटी हुई १
  12. करी पत्ता
  13. तेल १ चम्मच
  14. बारीक कटा हुआ धनियी पत्ता २ चम्मच

निर्देश

  1. उड़द दाल और चावल को अच्छे से धो लें और ३-४ घंटों के लिए पानी में भिगो दे।
  2. अधिक पानी निकालकर उन्हें हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी के साथ मिक्सी में पीसकर घोल तैयार कर ले।
  3. घोल को एक बड़े कटोरे या पतीले में निकाल ले। खट्टा दही और नमक डालकर अच्छे से मिला ले।
  4. उसे एक थाली से ढककर हल्की गर्म जगह पर ६-८ घंटो के लिए उफान आने के लिए रख दे।
  5. ढोकला बनाने के बर्तन में पानी डालिए और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दीजिये।
  6. ढोकले के घोल में १ टीस्पून तेल और इनो फ्रूट साल्ट डालकर एक मिनट तक चम्मच से अच्छे से हिलाइए।
  7. घोल को तुरंत चिकनी की गई थाली में थाली की आधी ऊंचाई तक डाले।
  8. थाली को ढोकला बनाने के बर्तन में रख दे।
  9. इसे १५-२० मिनट के लिए मध्यम आँच पर भाप में पकने दे।
  10. १५ मिनट बाद ढोकले के बीचो-बीच एक चाक़ू डालकर देखिये की वह साफ़ बहार आता है या नही।
  11. अगर चाक़ू साफ़-सुथरा बहार आ जाए तो ढोकला तैयार हैं , वर्ना उसे थोडा और पकाना पड़ेगा।
  12. इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे।
  13. इसे गैस से उतार लीजिये, और चाकू की सहायता से ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये.
  14. ढोकला में तड़का लगा दीजिये, छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर राई, जीरा डाल दीजिये।
  15. राई तड़कने पर करी पत्ता, हरी मिर्च डाल कर भून लीजिये, तड़के को ढोकला के ऊपर चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके चारों ओर डाल दीजिये।
  16. ऊपर से हरा धनिया डालकर कर सजा दीजिये।
  17. ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या चाय के साथ में परोसिये और खाइये.

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर