होम / रेसपीज़ / हेल्थी ओट्स बनाना चॉकलेट अखरोट अंडा रहित ब्रेकफास्ट मफिन

Photo of Healthy Oats Banana Chocolate Walnut eggless Whole Wheat Breakfast Muffins by Aparajita Dutta at BetterButter
640
4
0.0(0)
0

हेल्थी ओट्स बनाना चॉकलेट अखरोट अंडा रहित ब्रेकफास्ट मफिन

May-25-2018
Aparajita Dutta
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

हेल्थी ओट्स बनाना चॉकलेट अखरोट अंडा रहित ब्रेकफास्ट मफिन रेसपी के बारे में

बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक मफिन है ये। इसमें केले की सारी गुण है। ऊपर से ओट्स, अखरोट की सारी गुण। मेरी फ़ैमिली में ये सब बहुत पसंद करते है। ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक है। आप बेफ़िक्र होके ये जितना चाहे खा सकते है।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • यूरोपियन
  • विस्किंग
  • बेकिंग
  • ठंडा करना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. आटा 110 ग्राम
  2. चीनी 100 ग्राम
  3. कोको पाउडर 20 ग्राम
  4. रिफाइंड तेल 113 ग्राम
  5. दही 120 ग्राम
  6. बेकिंग पाउडर 5 ग्राम
  7. बेकिंग सोडा 2 ग्राम
  8. केले 2 पके हुए
  9. ओट्स हाफ कप
  10. अखरोट 6 टेबल चम्मच
  11. दूध केक का घोल बनाने के लिए

निर्देश

  1. आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा 2-3 बार छान लीजिए।
  2. दही और चीनी एक साथ अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  3. चीनी पूरा घूल जाना चाहिए।
  4. इसमें केला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  5. अब तेल डाल कर फिर से मिला लीजिए।
  6. इसमें आटा का मिश्रण मिला दीजिए।
  7. अगर घोल गाढ़ा है तो दूध मिलाकर ठीक कर लीजिए।
  8. अब घोल में अखरोट डालकर मिला लीजिए।
  9. ओवन 180 सेल्शियस में गरम कर लीजिए।
  10. अब मफिन के साँचा में घोल भर दीजिए।
  11. ऊपर से ओट्स डाल दीजिए।
  12. 180 सेल्शियस में 25-30 मिनट बेक कीजिए।
  13. आटा केक बेक होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।
  14. टूथपिक से देख लीजिए। अगर टूथपिक साफ निकलता है तो मफिन तैयार है।
  15. ओवन से निकलकर ठंडा करके परोसिए।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर