होम / रेसपीज़ / ब्रेड आलू इडली

Photo of Bread aalu idli by Neeru Goyal at BetterButter
1137
4
0.0(0)
0

ब्रेड आलू इडली

May-27-2018
Neeru Goyal
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ब्रेड आलू इडली रेसपी के बारे में

बिना इडली के घोल के इडली का स्वाद हैं , ना आश्चर्य की बात ।बहुत स्वादिष्ट सुबह या शाम किसी भी समय बनाने और खाने के लिए अति उत्तम रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • उत्तर भारतीय
  • पैन फ्राई
  • प्रेशर कुक
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 6 से 7 आलू
  2. 12 ब्रेड स्लाइस
  3. 1 प्याज
  4. 2 हरी मिर्च
  5. 2 चम्मच तेल आलू का मसाला बनाने के लिए
  6. तेल ब्रेड टिक्की सेंकने के लिए
  7. 1 चम्मच तेल दही में तड़का लगाने के लिए
  8. 1 कटोरी दही
  9. 1 चम्मच राई
  10. 1 चम्मच करी पत्ता
  11. 1 &1/2 चम्मच नमक
  12. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. 1 चम्मच खटाई
  14. 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर

निर्देश

  1. आलू उबाल कर छील लें।
  2. मसल लें।
  3. एक पैन में तेल गरम करके जीरा डालें।
  4. इसमे बारीक काट कर प्याज भून लें।
  5. अब आलू और सभी मसाले डालकर भून लें।
  6. दही में राई और करी पत्ते का तड़का मिलाएं और 1/2 चम्मच नमक मिलाएं।
  7. ब्रेड को गोल काट लें।
  8. ब्रेड के एक तरफ आलू लगायें।
  9. आलू वाली साइड को नीचे करके एक तेल लगे हुए गरम तवे पर सेके।
  10. दूसरी तरफ दही का मिश्रण लगाएं।
  11. ढककर आलू के करारे होने तक सेके।
  12. गरमागरम सॉस औऱ चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर