होम / वीडियो / खजूर और डॉयफ्रूइट्स बर्फी

779
0
0.0(0)
0

खजूर और डॉयफ्रूइट्स बर्फी

Jun-13-2018
Neelam Ambwani
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

खजूर और डॉयफ्रूइट्स बर्फी रेसपी के बारे में

खजूर और डॉयफ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो पेश है खजूर और डॉयफ्रूइट्स का ये एक पकवान।

रेसपी टैग

  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. 150 ग्राम खजूर
  2. 50 ग्राम काजू
  3. 50 ग्राम बादाम
  4. 30 ग्राम पिस्ता
  5. 30 ग्राम खसखस
  6. एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  7. 50 ग्राम अखरोट
  8. 6 चम्मच बटर या घी

निर्देश

  1. सबसे पहले एक मिक्सी के जार में 150 ग्राम खजूर ले और पीस ले।
  2. इसे ना ज्यादा पिसना है और ना ही कम।
  3. अब धीमी आंच पर एक कड़ाई ले और उसमें 30 ग्राम खसखस ले।
  4. अब इसे धीमी आंच पर 2 मिनिट तक भूने फिर इसे एक प्लेट में निकाल ले।
  5. अब उसी कड़ाई में 2 चम्मच घी या बटर ले और उसमें 50 ग्राम काजू और 50 ग्राम बादाम डाल कर चलाये।
  6. उसके बाद इसमें 30 ग्राम पिस्ता और 50 ग्राम अखरोट डाले। 5 मिनिट तक इसे धीमी आंच पर भुने।
  7. 5 मिनिट बाद इसे एक प्लेट या कटोरे में निकाल ले।
  8. अब फिर से उसी कड़ाई में 3-4 चम्मच बटर या घी ले इसमे पिसा हुआ खजूर डाले।
  9. इसे तब तक चलाये जब तक ये नरम ना हो जाये फिर इसमें एक चम्मच इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डाले।
  10. अब इसमें 20 ग्राम खसखस डाले। और चलाते रहे।
  11. अब जब सब चीजे आपस मे मिल जाये तब आंच से उतार दे और ठंडा होने के लिए रखे।
  12. इसे पूरा ठंडा नही करना है थोड़ा गरम रहने दे।
  13. अब इसके 2 भाग कर ले अब एक भाग ले और रोल करे।
  14. दूसरे भाग में भी वही करे। आप चाहे तो लड्डू का आकार भी दे सकते है।
  15. रोल बनाने के बाद एक प्लेट में बची हुई खसखस और पिस्ता डाले और बर्फी को रोल करे।
  16. दूसरा भी वैसे ही करे।
  17. अब बर्फी को प्लास्टिक व्रपेर से व्रैप करे।
  18. दूसरा भी वैसे ही करे।
  19. अब इन्हें फ्रीज़र में 2 घंटे के लिए रखे।
  20. फ्रीजर से निकालने के बाद इसे अपने हिसाब का काट ले।
  21. बाकी भी काट ले
  22. ये इस तरह की लगेंगी।
  23. बर्फी तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर