होम / वीडियो / पनीर कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ

621
0
0.0(0)
0

पनीर कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ

Jun-19-2018
Nitu Singh
30 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पनीर कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ रेसपी के बारे में

ये सब्जी खाने में बहुत अच्छी लगती हैं।

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पनीर कोफ्ता के लिए
  2. २ उबले आलू
  3. १०० ग्राम पनीर
  4. १ बड़ा चम्मच कटा धनिया पत्ती
  5. ४-५ चम्मच कार्न फ्लोर
  6. १०-१२ काजू के टुकड़े
  7. १०-१२ किशमिश
  8. १/४ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  9. नमक स्वादानुसार
  10. २ चम्मच तेल
  11. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  12. ग्रेवी के लिए
  13. २५० ग्राम पालक
  14. १ कटा प्याज
  15. १ कटा टमाटर
  16. १ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  17. २ हरी मिर्च
  18. १/२ छोटा चम्मच जीरा
  19. १/४ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  20. १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  21. १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  22. १ चम्मच कसूरी मेथी
  23. १ चम्मच क्रीम
  24. नमक स्वादानुसार
  25. ३ चम्मच तेल

निर्देश

  1. २५० ग्राम ब्लांच पालक मिक्सर जार में डाले ः
  2. २ हरी मिर्च डालकर प्यारी बना ले।
  3. तैयार है पालक और हरी मिर्च की प्यूरी।
  4. २ उबले आलू को मसल लें।
  5. १०० ग्राम कद्दूकस किया पनीर डाल कर मिला लें।
  6. २ चम्मच कार्न फ्लोर,१ बडा चम्मच कटा हरा धनिया पत्ती डाले।
  7. १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाले।
  8. स्वादानुसार नमक डाले।
  9. १/४ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर डाले।
  10. सभी को मिला लें।
  11. नींबू के आकार का बाल बना ले।
  12. इसके अंदर काजू और किशमिश को भरे।
  13. इस प्रकार सारे बाल्स भर कर तैयार कर ले।
  14. प्लेट में ३ चम्मच कार्न फ्लोर ले,उसमें बाल्स को डालकर चारों तरफ लगा ले।
  15. सारे बाल्स पर कार्न फ्लोर लगा कर प्लेट में रख दें।
  16. अप्पम पैन मे तेल डालकर गरम करें, और पनीर बाल्स डाले।
  17. आंच मध्यम से धीमी रखें।
  18. इन्हें पलट ले।
  19. चारो तरफ से फ्राई कर ले।
  20. तैयार है क्रिस्पी पनीर बाल्स।
  21. कढाई मे २ बडा चम्मच तेल गरम करें, फिर इसमे १/२ चम्मच जीरा डालें।
  22. जीरा चटकने लगे तब इसमें कटा प्याज डाले।
  23. प्याज को लाल होने तक भूने।
  24. १ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाले,और १/२ मिनट तक भूने।
  25. १ कटा टमाटर डाले।
  26. स्वादानुसार नमक डाले।
  27. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाले और १/४ चम्मच गरम मसाला पाउडर डाले।
  28. १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर डाले।
  29. ३ चम्मच पानी डालकर मसाला तेल छोडने तक भूने।
  30. मसाला भून गया है।
  31. पालक और हरी मिर्च का प्यूरी डाले।
  32. १ छोटा चम्मच कसूरी मेथी डाले।
  33. इसे ढ़क कर धीमी आंच पर ७-८ मिनट तक पकाएं।
  34. ग्रेवी अच्छी तरह उबल गया है,इसमें १ चम्मच क्रीम डाले।
  35. सभी को मिला कर १ मिनट तक उबालें, फिर आंच बंद कर दे।
  36. एक बाउल मे पालक की ग्रेवी डाले, उसमे पनीर के बाल्स डालकर उपर से क्रीम डालकर सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर