होम / वीडियो / पालक की दाल

668
1
0.0(0)
0

पालक की दाल

Jun-23-2018
Amita Gupta
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पालक की दाल रेसपी के बारे में

यह बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी है।इसकी मक्के या बेसन की मोटी रोटी से खाये।

रेसपी टैग

  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. 250 ग्राम पालक
  2. 50 ग्राम उरद दाल
  3. नमक टेस्टानुसार
  4. 2 चम्मच बेसन
  5. 1/2चम्मचअमचूर पाउडर
  6. 2 चम्मच घी
  7. 1/2 चम्मच जीरा
  8. 8से10 कली लहसुन
  9. 2 सूखी लाल मिर्च
  10. लाल मिर्च पाउडर

निर्देश

  1. सबसे पहले पालक को धोकर काट कर कुकर में उरद दाल और पालक डालें।
  2. अब टेस्टानुसार नमक और डेढ़ गिलास पानी डाल कर कुकर बंद कर एक सीटी लगाये।
  3. अब एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन या मक्के के आटे का घोल बनाये।गाँठ नही रहनी चाहिए।
  4. अब कुकर खोलकर बेसन का घोल डालकर 10 मिनट तक लगातार चलाते रहे।गाढ़ा हो जाएगा।
  5. अब 1/2चम्मच अमचूर पाउडर डालें।
  6. अब एक चमचे में एक चम्मच घी गरम कर जीरा और लहसुन भूने।
  7. अब 2 सूखी लाल मिर्च भी भूने।
  8. लाल मिर्च पाउडर डाल कर तड़का लगाकर प्लेट से ढक दे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर