होम / वीडियो / काठीयावाड़ी सेव टमाटर की सब्जी

6015
0
0.0(0)
0

काठीयावाड़ी सेव टमाटर की सब्जी

Jun-24-2018
Nitu Singh
45 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

काठीयावाड़ी सेव टमाटर की सब्जी रेसपी के बारे में

ये सब्जी गुजरात और राजस्थान में खूब बनती हैं। ये खाने में अच्छी लगती हैं।इसे रोटी, चावल,पराठा किसी भी साथ खाये।

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. काठीयावाड़ी सेव बनाने के लिए
  2. १ कटोरी बेसन
  3. १/२ छोटा चम्मच अजवाइन
  4. १ छोटा चम्मच नमक
  5. १/२ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  6. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  7. १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  8. १ चुटकी बेकिंग सोडा पाउडर
  9. २ छोटा चम्मच गरम तेल
  10. १ कप पानी
  11. ४ बड़ा चम्मच या आवश्कतानुसार तेल तलने के लिए
  12. ग्रेवी के लिए
  13. २ चम्मच तेल
  14. १ छोटी कटोरी या ४ बड़ा चम्मच काठीयावाड़ी सेव
  15. १/२ चम्मच. जीरा
  16. ५-६ लहसुन बारीक कटा
  17. १ इंच अदरक का टुकड़ा
  18. १ प्याज बारीक कटा
  19. २ टमाटर बारीक कटा
  20. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  21. १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  22. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  23. १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  24. नमक स्वादानुसार
  25. धनिया पत्ती
  26. ११/२ कप पानी

निर्देश

  1. एक बडें बाउल में १ कटोरी बेसन डाले।
  2. १/२ चम्मच अजवाइन,और १ छोटा चम्मच नमक डाले।
  3. १/२ चम्मच काली मिर्च पाउडर और १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाले।
  4. १ चुटकी बेंकिग सोडा पाउडर डाले।
  5. १/४ चम्मच हल्दी पाउडर डालकर सभी को मिला लें।
  6. २ चम्मच तेल गरम करें।
  7. गरम तेल को बेसन मे डाले।
  8. तेल और बेसन को अच्छी तरह मिला लें।
  9. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे रोटी के आटे जैसा नरम गूथ ले।
  10. बैटर तैयार है।
  11. कढाई मे ४ बडे चम्मच तेल गरम करें।
  12. सेव बनाने के लिए मोटा वाला जाली (ताई) लेगे।
  13. सेव बनाने वाले मशीन और जाली पर तेल लगा ले।
  14. बेसन के बैटर को सेव के मशीन में भरे।
  15. मशीन को बंद करें।
  16. तेल को चेक करने के लिए बेसन का छोटा टुकड़ा डाले, टुकड़ा उपर आ गया तेल गरम हैं।
  17. गरम तेल मे सेव फ्राई करने को डाले,आंच तेज ही रखें।
  18. इन्हें तुरंत पलट कर ,आंच मध्यम कर दे।
  19. दोनों तरफ से सेव को फ्राई कर निकाल लें।
  20. इस प्रकार सारे काठीयावाड़ी सेव फ्राई कर ले।
  21. थोड़ा ठंडा होने पर हाथ से तोड़ ले।
  22. तैयार है काठीयावाड़ी सेव। इसे एयर टाइट जार में भर कर ६ महीने तक प्रयोग कर सकते हैं।
  23. कढाई मे २ चम्मच तेल गरम करें, उसमें १/२ छोटा चम्मच जीरा डालें।
  24. जीरा चटकने पर ५-६ लहसुन बारीक कटा डाले।
  25. १ इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा डाले। इन्हें कुछ सेकेंड फ्राई कर ले।
  26. इसमें १ बारीक कटा प्याज डाले।और इसे हल्का भूरा होने तक भूने।
  27. २ टमाटर बारीक कटा डाले।
  28. एक बाउल में १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाले।
  29. १छोटा चम्मच धनिया पाउडर डाले।
  30. १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाले।
  31. स्वादानुसार नमक डाले।
  32. २ चम्मच पानी डालकर मसालों को घोल ले।
  33. मसालों के घोल को डाले।
  34. मसालों को मिलाकर ढ़क ले मध्यम आंच पर २-३ मिनट के लिए।
  35. ढ़क्कन खोल कर मसालो को अच्छी तरह भून लें।
  36. भूने मसालों में ११/२ कप पानी डाले।
  37. इन्हें ढ़क कर मध्यम आंच पर २-३ उबाल आने दे।
  38. १ कप काठीयावाड़ी सेव डाले।
  39. १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर डाले।
  40. सभी को मिलाकर ढ़क दे ५-६ मिनट के लिए धीमी आंच पर।
  41. गैस बंद कर धनिया पत्ती डाले,और इसे बाउल में निकाल लें।
  42. तैयार है काठीयावाड़ी सेव टमाटर की सब्जी।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर