होम / वीडियो / चना मसाला

415
1
0.0(0)
0

चना मसाला

Jun-27-2018
Shilpa gupta
480 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चना मसाला रेसपी के बारे में

चना मसाला उत्तर भारत का प्रसिद्ध व्यंजन है |

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 5

  1. सफेद छोले 1 कप
  2. प्याज 3
  3. टमाटर 2
  4. अदरक 2"
  5. हरी मिर्च 3
  6. हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
  7. कसूरी मेथी 1 चम्मच
  8. घी 2 बड़े चम्मच
  9. जीरा 1 चम्मच
  10. अजवायन 1/2 चम्मच
  11. नमक 1+1/2 चम्मच
  12. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  13. गरम मसाला 1 चम्मच
  14. धनिया पाउडर 1 चम्मच
  15. अमचूर पाउडर 1/2 चम्मच
  16. अनारदाना 1/2 चम्मच
  17. चाट मसाला 1/2 चम्मच
  18. हींग 1/4 चम्मच

निर्देश

  1. 1 कप सफेद छोले 7-8 घंटे तक भिगो कर रखें |
  2. भीगे चनों को अच्छे से धो लें |
  3. चनों को 3 कप पानी व 1 चम्मच नमक के साथ उबालें |
  4. एक सीटी दे कर 20 मिनट कम आँच पर पकने दें |
  5. दो चम्मच घी में 1 चम्मच जीरा व 1/2 चम्मच अजवायन तड़कायें |
  6. तीन लम्बी कटी हरी मिर्च डालें |
  7. दो लंबे कटे प्याज डालें और सुनहरा भून लें |
  8. दो बारीक कटे टमाटर डालें |
  9. आधा चम्मच नमक मिलायें और ढक कर टमाटर नरम होने तक पकायें |
  10. दो चम्मच पानी में 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1-1 चम्मच गरम मसाला व धनिया पाउडर मिलाएं |
  11. इसमे 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर और कुटा अनारदाना मिलायें |
  12. 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच कसा हुआ अदरक मिलायें |
  13. प्याज टमाटर भुन जाने पर इसमे मसालों का घोल मिलायें |
  14. मसाला घी छोड़ने तक पकायें |
  15. 1 चम्मच कसूरी मेथी मिलायें |
  16. उबले चने पानी समेत मिलायें |
  17. दस मिनट ढक कर कम आँच पर पकने दें |
  18. 1 बारीक कटा प्याज, हरा धनिया व नींबू का रस मिलायें |
  19. लजीज चना मसाला तैयार है !!

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर