होम / वीडियो / आलू कुलचा

601
0
0.0(0)
0

आलू कुलचा

Jun-27-2018
Shilpa gupta
60 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आलू कुलचा रेसपी के बारे में

आलू कुलचा पंजाब की मशहूर रोटी है जो कि चने की सब्जी के साथ परोसा जाता है |

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 5

  1. मैदा 2 कप
  2. सूजी 1/4 कप
  3. मीठा सोडा 1/4 चम्मच
  4. बेकिंग पाउडर 1 चम्मच
  5. नमक 1 चम्मच
  6. चीनी 1 चम्मच
  7. दही 1/4 कप
  8. दूध 3/4 कप
  9. तेल 2 चम्मच
  10. भरावन के लिए
  11. उबले आलू 4
  12. प्याज 1
  13. हरा धनिया 2 चम्मच
  14. नमक 3/4 चम्मच
  15. हरी मिर्च 2
  16. लाल मिर्च 3/4 चम्मच
  17. गरम मसाला 1/2 चम्मच
  18. चाट मसाला 1/2 चम्मच
  19. अनारदाना 1/2 चम्मच
  20. हरी मेथी 2 चम्मच

निर्देश

  1. 1/4 कप दही में 1/4 चम्मच मीठा सोडा मिला कर 2 मिनट के लिए रखें |
  2. एक परात में 2 कप आटा, 1/4 कप सूजी, 1/2 चम्मच नमक व 1 चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं |
  3. 1 चम्मच चीनी मिलाएं |
  4. आटे के बीच में दही का मिश्रण व दो चम्मच तेल डालें |
  5. मिलायें |
  6. 3/4 कप दूध मिलाएं |
  7. जरूरतानुसार पानी के साथ नरम आटा लगाएं |
  8. गूंथे आटे को तेल का हाथ लगा कर एक डोंगे में रखें और आधा करो आराम दें |
  9. चार उबले आलू को अच्छे से मसल लें |
  10. 1 बारीक कटा प्याज, 2 चम्मच हरा धनिया व 2 हरी मिर्च मिलाएं |
  11. 3/4 चम्मच नमक व लाल मिर्च डालें | 1/2 चम्मच गरम मसाला व चाट मसाला डालें|
  12. कुटा अनारदाना डाल कर अच्छे से मिलायें |
  13. मिश्रण को 10-12 बराबर भागों में बाँट लें |
  14. आटे को लोच दे कर 10-12 बराबर भागों में बाँट लें |
  15. आटे का एक पेड़ा लें और छोटा बेल लें | एक भाग भरावन बीच में रखें और बंद करें |
  16. 5-6 इंच चौड़ा बेल लें |
  17. पानी का हाथ लगाकर मेथी के पत्ते लगायें|
  18. इसी प्रकार सारे कुलचे बेल लें और 15 मिनट ढक कर रखें |
  19. तवा गरम करें और आँच कम कर दें | एक कुलचा तवे पर रखें और ढक कर दो मिनट पकायें |
  20. पलटें व दो मिनट और ढक कर कम आँच पर पकने दें |
  21. तवे से उतारें और कुलचे पर घी अथवा मक्खन लगायें |
  22. गरमा गरम परोसें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर