होम / वीडियो / साल्सा मूंगलेट

385
0
0.0(0)
0

साल्सा मूंगलेट

Jun-29-2018
Neelam Barot
130 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

साल्सा मूंगलेट रेसपी के बारे में

यह डिश बनाने में आसान और पौष्टिक है इसमें मेने मूंग दाल के क्रिस्पी डोसा के साथ मेंगो सालसा का चटपटा भरावन सर्व किया है जो स्वाद में बेहद लजीज है, तीखा और मीठा दोनों स्वाद है इसमें।

रेसपी टैग

  • आसान
  • स्नैक्स
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. डोसा के लिए :-
  2. धुली मूंग दाल 2 कप
  3. पानी जरूरत के अनुसार(दाल भीगी ने के लिए)
  4. हरी मिर्च 4 कटी हुई
  5. लहसुन 8 कली
  6. नमक 1 छोटी चम्मच
  7. अजवाइन 1/2 छोटी चम्मच
  8. हींग 1/4 छोटी चम्मच
  9. तेल 2 बड़े चम्मच(डोसा बनाने के लिए)
  10. मेंगो सालसा बनाने के लिए :-
  11. पका हुआ आम कटा हुआ 1
  12. प्याज बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
  13. टमाटर बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
  14. ककड़ी बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
  15. हरी शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
  16. कच्चा आम बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
  17. हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई
  18. धनिया पत्ती 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई
  19. नींबू का रस 1 नींबू
  20. नमक स्वाद के अनुसार
  21. लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटी चम्मच

निर्देश

  1. 2 कप मूंग दाल ले।
  2. पानी से धो कर 2 घंटे के लिए भीगो ले।
  3. मिक्सी जार में 8 कली लहसुन, 4 कटी हुई हरी मिर्च और भिगोकर रखी हुई मूंग दाल डाले।
  4. मिश्रन को दरदरा पीस ले।
  5. सारी डाल को ऐसे ही पीस ले और पानी जरूरत के जीतना ही डाले।
  6. दमिश्रन तैयार है उसे बाउल में निकाल ले।
  7. 1/4 छोटी चम्मच हींग, 1 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच अजवाइन डाले।
  8. मिश्रन को अच्छेसे मिला लें।
  9. अब मेंगो सालसा के लिए बाउल में 2-2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई प्याज,हरी शिमला मिर्च और टमाटर डाले।
  10. 2 बड़े चम्मच ककड़ी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई डाले।
  11. 2 बड़े चम्मच कच्चा आम और 1 बड़ा पका हुआ आम बारीक कटा हुआ डाले।
  12. 1 नींबू का रस डाले, स्वाद के अनुसार नमक डालें।
  13. 1 छोटी चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती डाले।
  14. अब मिश्रन को मिक्स करले।
  15. 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला ले।
  16. अब गर्म नॉनस्टिक तवा पर मूंग दाल के मिश्रन से डोसा बनाए।
  17. ऊपर तेल छिड़के।
  18. क्रिस्पी होने तक पकाएं।
  19. अब मेंगो सालसा का मिश्रन रखे।
  20. अब ध्यान से फोल्ड करले चटपटा मूंगलेट तैयार है उसे कट करके परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर