होम / वीडियो / सीताफल फ्लेवर के फूल

1187
1
0.0(0)
0

सीताफल फ्लेवर के फूल

Jul-21-2018
Urvashi Belani
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सीताफल फ्लेवर के फूल रेसपी के बारे में

इस रेसिपी में छैने से सीताफल फ्लेवर का मिक्सचर बनाया है और इस मिक्सचर से फूल के आकार की मिठाई बनायी है।

रेसपी टैग

  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 4 से 5 रसगुल्ले
  2. 1/2 लीटर दूध
  3. 1/2 छोटी चम्मच टाटरी
  4. 1/4 कप कन्डेन्स्ड मिल्क
  5. 1/4 कप सीताफल पल्प(बीज निकला हुआ)
  6. 2 चम्मच शक्कर
  7. चुटकी भर केसर (2 चम्मच पानी में गला)
  8. चुटकी भर लाल रंग(खाने वाला)
  9. कलरफुल स्प्रिंकल

निर्देश

  1. दूध को गरम करने रखे ।
  2. 1/2 कप पानी मे टाटरी को डालकर मिक्स करें।
  3. दूध थोड़ा गरम हो जाय तब थोड़ा थोड़ा टाटरी का पानी डाले।
  4. दूध अच्छे से फट जाएगा।
  5. छन्नी में कपड़ा रखकर छैना ओर पानी अलग करे।
  6. ठंडा पानी ड़ालकर छैना को धो ले।
  7. सारा पानी निचोड़कर निकाल दे।
  8. छैना को हाथ से मसले।
  9. अच्छे से मसलकर नरम बनाये।
  10. नॉनस्टिक पैन में कन्डेन्स्ड मिल्क, सीताफल पल्प ओर छैना डालकर गरम करने रखे।
  11. अच्छे से मिक्स करें।सिम आंच पर पकाये।
  12. शक्कर ड़ालकर मिक्स करें।
  13. गाढा होने तक सिम आंच पर पकाये।
  14. रसगुल्ला लेकर इस मिक्सचर से पूरा कवर करे।
  15. अच्छे से गोल आकार दे।
  16. बचे हुए मिक्सचर में रेड कलर ड़ालकर मिक्स करें।
  17. इस मिक्सचर की छोटी पत्ती बनाये।
  18. पत्ती को रसगुल्ला बॉल्स पर फूल की तरह जमाये।
  19. बीच मे केसर का पानी और कलरफुल स्प्रिंकल डाले।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर