होम / वीडियो / सूजी की पानीपूरी

647
1
0.0(0)
0

सूजी की पानीपूरी

Aug-12-2018
Amita Gupta
300 मिनट
तैयारी का समय
1 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सूजी की पानीपूरी रेसपी के बारे में

यह एक स्ट्रीट फूड है।यह हर जगह आसानी से मिल जाता है और सभी बहुत पसंद करते हैं और स्वास्थ्यवर्धक भी है।

रेसपी टैग

  • आसान
  • बेसिक रेसिपी
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पूरी बनाने की सामग्री
  2. एक कटोरी बारीक सूजी
  3. एक चौथाई कटोरी मैदा
  4. एक चौथाई चम्मच नमक
  5. एक चम्मच तेल
  6. एक चौथाई चम्मच खाने वाला सोडा
  7. तलने के लिए तेल
  8. मटन बनाने की सामग्री
  9. 500 ग्राम पीली सूखी मटर
  10. एक चौथाई चम्मच खाने वाला सोडा
  11. एक चम्मच नमक
  12. पानी बनाने के लिए सामग्री
  13. हरी धनिया
  14. हरी मिर्च
  15. पुदीना
  16. आधा चम्मच काला नमक
  17. एक चम्मच सफेद नमक
  18. एक चम्मच जलजीरा
  19. आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  20. 8 से 10 दाने कालीमिर्च
  21. दो कच्चे आम उबले हुए

निर्देश

  1. सबसे पहले सूखी पीली मटर को 5 घंटे तक भिगोकर फुला लेंगे फिर कुकर में डालते हैं।
  2. अब मटर में 1 चम्मच नमक 1 चुटकी खाने वाला सोडा ओर डेढ़ गिलास पानी डालें।
  3. अब ढक्क्न लगाकर 2 सीटी लगा कर उबाल लें।
  4. पानी बनाने के लिए 2 कच्चे आम छीलकर ले और 1 गिलास पानी डालें
  5. अब ढककर 10 मिनट तक उबालें।
  6. पूरी बनाने के लिए 1 कटोरी बारीक़ सूजी और 1/4 कटोरी मैदा लें
  7. अब 1/4 चम्मच नमक और1 1 चुटकी सोडा डालें।
  8. अब 1/2 चम्मच तेल डालकर मिलाएं।
  9. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर कड़ा गूँथ लें।
  10. अब आटे को एक कटोरी में रखकर 15 मिनट तक ढक कर रख दें।
  11. पानी के लिए 3 हरी मिर्च, हरी धनिया, पुदीना, स्वादानुसार काला नमक, सादा नमक,भुना जीरा, जलजीरा,उबले आम
  12. 10 मिनट में आम उबल जाएंगे।
  13. अब आम को निचोड़ कर उसका गूदा निकाल लें।
  14. अब जार में निचोड़े हुए आम और पानी बनाने की सारी सामिग्री डालें
  15. अब सभी को जार में डालकर बारीक पीस लें।
  16. पीसकर एक कटोरे में निकाल लें।
  17. अब पानी डालें।
  18. गाढ़ा हो तो और पानी मिलाये।
  19. मटर भी दो सीटी में उबल जाएगी।
  20. अब 15 मिनट बाद आटे को निकाल कर मसले।
  21. 5 मिनट तक मले 1 चम्मच पानी लगाकर एक सा करे
  22. अब एक कपड़े को पानी से गीला कर निचोड़ लें।
  23. अब बड़ी लोई लेकर मोटा बेले।
  24. अब एक बोटल के ढक्कन लेकर काट लें।
  25. सभी को निकालकर रखें।
  26. अब हर एक को पतला बेल लें।
  27. सभी को पतला बेलकर गीले कपड़े से ढके।
  28. अब कपड़ा हटाकर एक एक कर तले।
  29. तेज आंच पर पहले तले फिर गैस मध्यम आंच पर तले
  30. पलट कर दूसरी तरफ भी तल लें।
  31. अब निकाल लें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर