होम / वीडियो / Colourful zebra cake with rasiyan flower icing

1279
1
0.0(1)
0

Colourful zebra cake with rasiyan flower icing

Sep-08-2018
Komal jain
20 मिनट
तैयारी का समय
100 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 8

  1. मैदा- २कप
  2. पीसी चीनी- १ कप
  3. वनीला ऐसेंस- २,३ बूँद
  4. रिफाइंड तेल- १कप
  5. दूध- १कप
  6. मिल्क पाउडर- १/२कप
  7. दही- १/२कप
  8. बेकिंग पाउडर-१ छोटा चम्मच
  9. बेकिंग सोडा- १/२ छोटा चम्मच
  10. हरा,लाल,पीला रंग- २,३बूँद
  11. विपड क्रीम- १लीटर

निर्देश

  1. मैदा,पीसीचीनी,तेल,मिल्क पाउडर, दूध, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दही,वनीलाऐसेंस,लाल,हरा,पीला रंग,क्रीम
  2. दही मे बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।
  3. एक बरतन मे मैदा,चीनी डालकर मिला लें।
  4. अब इसमे मिल्क पाउडर, रिफाइंड, वनीला ऐसेंस डालकर मिला लें।
  5. अब इस मे दूध डालकर बैटर तैयार कर ले।
  6. अब इस बैटर मे दही वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  7. स्मूथ बैटर तैयार कर लें।
  8. बैटर को चार भाग मे बाँट ले रंगों के साथ चार रंग के बैटर बना लें।
  9. एक गोल आकार के मोल्ड को तेल से चिकना करें बटर पेपर लगा लें।
  10. अब मोल्ड मे बारी बारी अलग अलग रंग का बैटर एक-एक चम्मच डालें।
  11. सारा बैटर डालकर इस प्रकार तैयार कर लें।
  12. अब चाकू से फूल का डिजाइन बना लें।
  13. डिजाइन तैयार है।
  14. अब पहले से गर्म ओवन मे केक मोल्ड को १८०℃ पर ३५से ४० मिनट के लिए बेक कर लें।
  15. केक को वायर रैंक पर ठंडा करने रखें।
  16. एक बड़े बर्तन में बर्फ के टुकड़े रखें एकदम ठंडी क्रीम को एक बर्तन मे ले और बर्फ में रखकर मशीन से फेटे
  17. क्रीम फेंट कर तैयार है।
  18. अब क्रीम मे रंग डालकर मिला लें।
  19. केक को दो भाग मे काट लें।
  20. केक पर सुगर सिरप डाल लें।
  21. केक पर क्रीम लगा ले।
  22. केक को क्रीम से अच्छी तरह कवर कर लें।
  23. पाइपिंग बैग मे रसियन नोजल और बास्केट नोजल लगा लें।
  24. अब लाल रंग की सेडेड क्रीम भर लें।
  25. बास्केट नोजल से डिजाइन बना लें।
  26. बास्केट डिजाइन तैयार है रसियन नोजल से फूल के डिजाइन बना लें।
  27. हरे रंग की क्रीम से पत्ती की डिजाइन बना लें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tinky Bhatia
Sep-15-2018
Tinky Bhatia   Sep-15-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर