होम / वीडियो / लच्छा पराठा

795
1
0.0(0)
0

लच्छा पराठा

Sep-24-2018
Shobha Vyas
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
1 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

लच्छा पराठा रेसपी के बारे में

मैदा और आटा दोनो को मिलाकर बनाया गया है यह दिखने ओर खाने दोनो में मजेदार होते है।

रेसपी टैग

  • आसान
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 1

  1. 1 कप मैदा
  2. 1 कप गेँहू का आटा
  3. 1 चम्मच सूजी
  4. 1 चम्मच पीसी चिनी
  5. तेल
  6. नमक स्वादानुसार
  7. पानी आटा गूंथने के लिये

निर्देश

  1. एक बाउल में एक कप मैदा,एक कप आटा, एक चम्मच सूजी,एक चम्मच चीनी डाले।
  2. एक चम्मच तेल,स्वादानुसार नमक डालें।
  3. अच्छे से मिक्स करें।
  4. थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
  5. गुंथे आटे पर थोड़ी चिकनाई लगाएं।
  6. आटे को दो हिस्सों में बांट कर लोई बना ले।
  7. एक लोई ले कर बेल लें।
  8. बेली हुई रोटी पर थोड़ा तेल डालकर फेला दे।
  9. चाकू से कट कर दे।
  10. अब इसे किनारों से घुमाते हुए फोल्ड कर दे।
  11. इस के चारो तरफ अच्छी तरह से तेल लगा दे।
  12. इस तरह फोल्ड करे।
  13. इसे हाथो की सहायता से धीरे धीरे फैलाये।
  14. तवा गरम करे और पराठा डाल दें।
  15. कुछ सेकण्ड बाद इसे पलट दे।
  16. थोड़ा तेल लगाएं।
  17. दूसरी तरफ से भी पलट कर तेल लगा दे।
  18. दोनो तरफ से अच्छे से सेंक कर निकाल लें।
  19. एन्जॉय

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर