होम / वीडियो / पोपॉय पावर पास्ता

358
0
0.0(0)
0

पोपॉय पावर पास्ता

Dec-04-2018
Archana Srivastav
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पोपॉय पावर पास्ता रेसपी के बारे में

पोपॉय पावर पास्ता बच्चों और बड़ों के लिए मनपसंद नाश्ता बन सकता है इसमें पालक के गुण के साथ क्रीम चीज का स्वाद होने से पास्ता अधिक रुचिकर हो जाता है इस पास्ता का हरा रंग बच्चों और बड़ों दोनों को ही बहुत लुभाता है

रेसपी टैग

  • स्नैक्स
  • मुख्य डिश
  • नाश्ता और ब्रंच
  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पास्ता उबालने के लिए
  2. दो कप पास्ता
  3. दो बड़े गिलास पानी
  4. एक चम्मच ऑलिव ऑयल
  5. 1चम्मच नमक
  6. पालक सॉस के लिए
  7. 250 ग्राम पालक
  8. 6 कलियां लहसुन
  9. 6 क्यूब चीज
  10. एक कप फुल क्रीम दूध
  11. एक चम्मच ऑलिव ऑयल
  12. एक चम्मच मैदा
  13. चम्मच ओरिगैनो सीजनिंग
  14. एक चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  15. स्वादानुसार नमक
  16. काली मिर्च स्वादानुसार

निर्देश

  1. एक पैन में दो गिलास पानी नमक
  2. और रिफाइंड तेल मिला कर उबाले
  3. पानी उबलने पर एक कप मनपसंद पास्ता मिलाएं
  4. 7 से 8 मिनट तक पकने के बाद पास्ता तैयार है
  5. ठंडे पानी से धोकर पास्ता रख ले
  6. पालक धोकर काट ले
  7. पैन में एक चम्मच मक्खन या ऑलिव ऑयल गर्म करें
  8. 6 कलियां लहसुन मिलाएं
  9. पालक मिलाकर पकाएं
  10. 2 मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं
  11. चीज के 4 से 6 टुकड़े मिलाएं
  12. चीज पिघलने तक पकाले
  13. ठंडा होने पर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें
  14. तैयार पेस्ट को एक बर्तन में निकाल ले
  15. पालक के तैयार पेस्ट में एक कप फुल क्रीम दूध मिलाएं
  16. एक चम्मच चिल्ली फ्लेक्स और एक चम्मच ओरिगैनो मिलाएं
  17. स्वादानुसार नमक मिलाएं
  18. पैर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल में एक चम्मच मैदा मिलाएं
  19. 1 मिनट मैदा भूने फिर पालक का मिश्रण मिलाएं
  20. लगातार चलाते हुए पकाए
  21. थोड़ा गाढ़ा होने पर काली मिर्च डालें
  22. मिश्रण के गाढ़ा होने पर पास्ता मिलाएं
  23. हल्के हाथों से मिक्स करें
  24. 2 मिनट तेज आंच पर पकाएं

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर