होम / वीडियो / Dhaba style dal tadka

1858
4
0.0(1)
0

Dhaba style dal tadka

Aug-04-2017
Honey Lalwani
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 5

  1. 1 कप अरहर की दाल भिगोई हुई
  2. स्वाद अनुसार नमक
  3. 1/4 चम्मच हल्दी
  4. 3 कप पानी
  5. तड़के के लिए
  6. देसी घी 2-3 टेबलस्पून
  7. जीरा आधा चम्मच
  8. हींग 1 चुटकी
  9. धनिया पाउडर 1 टीस्पून
  10. गरम मसाला आधा चम्मच
  11. दाल फ्राई मसाला 2 चम्मच (वैकल्पिक)
  12. कसूरी मेथी 1 चम्मच
  13. 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  14. 1 बाद टमाटर बारीक कटा
  15. अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
  16. 1 हरीमिर्च बारीक कटी

निर्देश

  1. एक कप भिगोई हुई दाल में नमक, हल्दी और 3 कप पानी डाले।
  2. कुकर का ढक्कन बंद करे और 3 सीटी आने तक पकाये।
  3. उबली हुई दाल, सभी सूखे मसाले, प्याज, टमाटर, हरीमिर्च, घी आदि तैयार रखे।
  4. किसी पैन या कड़ाही में घी गरम करे , और हींग जीरा तड़काएं।
  5. जीरा तड़कने पर बारीक कटा प्याज डाले , और हल्का गुलाबी होने तक भूने।
  6. प्याज भून जाने पर अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और भुने।
  7. कटा टमाटर और हरी मिर्च डालें।
  8. सभी मसाले डाले।
  9. नमक मिलाएं और भुने।
  10. घी छोड़ने तक अच्छे से भुने।
  11. तैयार मसाले में उबली हुई दाल डाले।
  12. 2-3 मिनट पकने दे। और गैस बंद करे।
  13. हरा धनिया छिडके , और गरमागरम दाल रोटी या परांठे के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Aug-08-2017
Anmol Batra   Aug-08-2017

Zaykedaar...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर