होम / वीडियो / Fada Lapsi / Daliya Halwa

1335
2
0.0(1)
0

Fada Lapsi / Daliya Halwa

Oct-07-2017
Neelam Barot
5 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • बेसिक रेसिपी
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. गेहुँ का दलिया १ बड़ी कटोरी
  2. चीनी १ बड़ी कटोरी
  3. घी १ छोटी कटोरी
  4. पानी ४ बड़ी कटोरी
  5. काजू २ बड़े चम्मच
  6. बादाम कतरन १ बड़ा चम्मच
  7. किशमिश २ बड़े चम्मच
  8. पिस्ता कतरन १ बड़ा चम्मच
  9. चिरौंजी १ बड़ा चम्मच
  10. दालचीनी ३-४ छोटे टुकड़े
  11. इलाइची कूटी हुई १/२ छोटी चम्मच
  12. इलाइची के दाने ४-५
  13. दूध ५०० ग्राम
  14. सजाने के लिए :-
  15. बादाम कूटी हुई ७-८
  16. पिस्ता कूटा हुवा ७-८
  17. गुलाब की पत्तियां १०-१२ कटी हुई

निर्देश

  1. सामग्री :- ४ बड़ी कटोरी पानी १ बड़ी कटोरी गेहुँ का दलिया १ छोटी कटोरी घी १ बड़ी कटोरी चीनी
  2. २ बड़े चम्मच पिस्ता की कतरन २ बड़े चमच्च किशमिश १०-१५ बादाम १ बड़ा चम्मच बादाम की कतरन २ बड़े चम्मच काजू १०-१२ इलाइची (दाने+ कूटी हुई) १ बड़ा चम्मच चिरौंजी ३-४ टुकड़े दालचीनी
  3. नॉनस्टिक पैन को गर्म करें उसमे १ छोटी कटोरी घी डाले।
  4. गेस की दूसरी ओर ४ कटोरी पानी को उबल ने रखदे।
  5. ५०० ग्राम दूध को भी गर्म करके रख ले।
  6. जब घी गर्म हो चुका हो तो उसमे १०-१५ बादाम भून लें।
  7. बादाम को निकाल ले।
  8. अब घी में १ बड़ी कटोरी दलिया डाले और धीमी आंच पर भूने।
  9. दलिया को बिना छोड़े चलाते रहे।
  10. कुछ समय बाद दलिया सुनहरा सा हो जाएगा और उसकी खुशबू किचन में महकेगी अब दालचीनी के टुकड़े डाल दे।
  11. अब उबाला हुवा पानी पैन में धीरे धीरे से डालें। इस समय आंच एकदम धीमी कर दे।
  12. कुछ देर रुक के बाकी का पानी भी डाल दें।
  13. अब आंच थोड़ी तेज करे और पकाए।
  14. अब पैन को ढक दे ७-८ मिनिट के लिए।
  15. इलाइची में से कुछ कूट ले और कुछ दाने रख ले साथ ही भूनी बादाम को मोटा कूट ले।
  16. एक बार फिर देख ले और फिर से १० मिनिट के लिए पकाए।
  17. अब दलिया कुछ नरम हो चुका होगा और पानी भी करीब आधा हो गया होगा।
  18. अब पैन में १ बड़ी कटोरी चीनी डाले।
  19. अच्छे से मिला ले।
  20. इसे ८-१० मिनिट पकाए।
  21. अब इसमें गर्म करके रखा हुआ ५०० ग्राम दूध डाले। इस समय आंच फिर से धीमी कर ले।
  22. इस मिश्रन को फिर से १० मिनिट पकाए मध्यम आंच पर।
  23. इसके लिए ढक्कन लगादे।
  24. अब १० मिनिट बाद देखे मिश्रन काफी गाढ़ा हो चुका होगा।
  25. अब मिश्रन में २ बड़े चम्मच किशमिश, २ बड़े चम्मच काजू, १ बड़े चम्मच बादाम की कतरन डाले।
  26. १ बड़ा चम्मच चिरौंजी, २ बड़े चम्मच पिस्ता की कतरन डाले।
  27. इसे मिला ले।
  28. अब इलाइची के दाने ओर कूटी इलाइची डाले।
  29. इसे अच्छे से मिला लें और घी छूटने तक पकाएं करीब १० मिनिट।
  30. अब मिश्रन गाढ़ा हो चुका है, घी भी छूटने लगा है। यानी फाड़ा लापसी बनके तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Payal Singh
Oct-09-2017
Payal Singh   Oct-09-2017

Yummilicious!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर