होम / वीडियो / सेव पुडिंग बर्फी

750
3
0.0(0)
0

सेव पुडिंग बर्फी

Oct-23-2017
Sangeeta Bhargava .
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सेव पुडिंग बर्फी रेसपी के बारे में

सेव से नमकीन तो सभी बनाते ह लेकिन मैंने सेव से बनाई सेव पुडिंग बर्फी इस दीपावली पर। यकीन मानिए बहुत ही स्वादिष्ठ बानी है आप भी बनाये ओर तारीफ पाए अपनो से।

रेसपी टैग

  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मावा 150 ग्राम
  2. सेव(.नमकीन बनाने वाली 0 नम्बर सेव देशी घी वाली। ) 250 ग्राम
  3. इलायची पाउडर 1 चम्मच
  4. पिस्ता कटी 2-3 चम्मच
  5. चीनी 150 ग्राम या फिर इच्छानुसार
  6. बादाम कटे 2 चम्मच

निर्देश

  1. मावा को एक कढ़ाई में धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भूने या फिर कढाई के किनारे छोड़ने तक
  2. भुने मावे को एक बाउल में निकालिये ओर सेव को इसमे अच्छी तरह मिलाये
  3. आपका सेव एवम मावा का मिश्रण इस प्रकार मिल जाना चाहिये।
  4. मावे वाली कढाई में चीनी और पानी मिलाये एवम मध्यम आंच पर चलाते हुए 2 तार की चाशनी बनाये।
  5. चाशनी में इलायची पाउडर मिलाये
  6. जब चाशनी 2 तार की बन जाये तो सेव एवम मावा के मिश्रण को इसमे मिलाये ओर लगातार चलती रहे ध्यान रहे इस समय आंच धीमी हो।
  7. पुडिंग जमाने वाले बर्तन को चिकना करिये।
  8. बर्तन में करीब 2 इंच मोटी परत बिछाये ओर ऊपर से कटी पिस्ता बिछाये।
  9. डिब्बे को कवर करके फ्रिज में ठंडा करिये 10 मिनट
  10. कटे बदाम एवम चांदी की वर्क से इसे सजाये एवम अपनी इच्छानुसार आकर में काटे।
  11. आपकी लजीज सेव पुडिंग तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर