होम / वीडियो / Kothambir badi curry

1209
2
0.0(1)
0

Kothambir badi curry

Dec-15-2017
Somya Gupta
6 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बड़ी के लिए बेसन 1 कप
  2. लाल मिर्च 1 छोटी चमच्च
  3. धनिया पाउडर 1 छोटी चमच्च
  4. नमक स्वाद अनुसार
  5. तेल 2 बड़े चमच्च
  6. अजबाइन 1 छोटी चमच्च
  7. हींग 1 चुटकी
  8. जीरा 1 छोटी चमच्च
  9. कटी हुई हरी मिर्च 1 चमच्च
  10. घिसा हुआ अदरक 1 बड़ी चमच्च
  11. धनिया पत्ती 1 कप
  12. तलने के लिए तेल
  13. ग्रेवी के लिए टमाटर 2
  14. खड़ा गरम मसाला 1 बड़ी चमच्च
  15. प्याज़ 1
  16. भीगे हुए बादाम 10
  17. अदरक 1/2 इंच
  18. मिर्च 1
  19. तेल 2 बड़ी चमच्च
  20. हींग 1 चुटकी
  21. जीरा 1 छोटी चमच्च
  22. हल्दी 1 छोटी चमच्च
  23. लाल मिर्च 1 छोटी चमच्च
  24. धनिया पाउडर 1 चमच्च
  25. नमक स्वाद अनुसार
  26. धनिया पत्ती 1 चमच्च

निर्देश

  1. 1 कप बेसन में 1 छोटी चमच्च लाल मिर्च , 1 छोटी चमच्च धनिया पाउडर डालें।
  2. स्वाद अनुसार नमक डालिये।
  3. 3 कप पानी डाल कर एक पतला घोल बना लें।
  4. 2 बड़ी चमच्च तेल गरम करके 1 चुटकी हींग, 1 छोटी चमच्च अजबाइन ओर 1 छोटी चमच्च जीरा डाल कर तड़का तैयार करें।
  5. तड़के को बेसन के घोल में डाल दें
  6. अच्छी तरह मिला कर माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए पकाये।
  7. 2 मिनट बाद निकाल कर अच्छी तरह मिला कर फिर से 2 मिनट के लिए पकाएं।
  8. अब इसमें 1 छोटी चमच्च कटी हुई हरी मिर्च,1 बड़ी चमच्च घिसा हुआ अदरक डाल कर मिलाएं।
  9. 1 कप धनिया पत्ती डाल कर 1 मिनट के लिये फिर से माइक्रोवेव में पकाये।
  10. एक थाली को तेल लगा कर चिकना कर लें और बेसन को 1/2 इंच मोटा फैला दें।
  11. जब ठंडा हो जाये इसके चौकोर काट लें।
  12. तेल गरम करके बड़ी को सुनहरा होने तक तल लें।
  13. ग्रेवी के लिये 2 टमाटर, 10 बादाम , 1/2 अदरक, 1 बड़ी प्याज और 1 हरी मिर्च को मिक्सी के जार में डालिये।
  14. 1 बड़ी चमच्च खड़ा गरम मसाला और 1 छोटी चमच्च लहसुन का पाउडर डाल कर पीस लीजिये।
  15. 1 कढाई में 2 बड़ी चमच्च तेल गरम करके 1 चुटकी हींग डालिये।
  16. 1 छोटी चमच्च जीरा डालकर पिसा हुआ मसाला डालिये।
  17. ग्रेवी में 1 छोटी चमच्च हल्दी ,1 छोटी चमच्च लाल मिर्च और 1 चमच्च धनिया पाउडर डाल कर पकाएं।
  18. जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तब नमक डाले।
  19. 1 चमच्च हरा धनिया पत्ती डाल कर गैस बंद कर दे ग्रेवी तैयार है।
  20. कथंबीर बड़ी करी को रुमाली रोटी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shikha Roy
Dec-18-2017
Shikha Roy   Dec-18-2017

Bahut hi lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर