होम / वीडियो / सेजवान चटनी ( सॉस )

1157
2
0.0(0)
0

सेजवान चटनी ( सॉस )

Feb-16-2018
Nitu Singh
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सेजवान चटनी ( सॉस ) रेसपी के बारे में

इसे हम किसी भी इंडो चायनीज रेसिपी मे प्रयोग कर सकते हैं।

रेसपी टैग

  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 20-25 सुखी लाल मिर्ची
  2. 12-15 लहसुन की कलियाँ
  3. 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
  4. 1 चम्मच सोया सॉस
  5. 2 चम्मच टोमैटो कैचप
  6. 3-4 चम्मच विनेगर
  7. 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  8. 4-5 चम्मच तेल
  9. नमक
  10. 1 चम्मच चीनी

निर्देश

  1. सामग्री--20 -25 सूखी लाल मिर्ची,12-15 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई,1/2 चम्मच बारीक कटा अदरक,1 चम्मच सोया सॉस,2 चम्मच टोमैटो कैचप,3-4 चम्मच सफेद विनेगर,1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर,4-5 चम्मच तेल,1 चम्मच चीनी, नमक स्वादानुसार
  2. एक पैन मे एक कप पानी उबालें।
  3. जब पानी उबलने लगे तब गैस बंद कर दे,और इसमें मिर्ची डाल दें।
  4. और इसे ढंक कर 30-45 मिनट तक छोड़ दें।
  5. फिर इसका फाइन पेस्ट बना ले।
  6. एक पैन ले उसमें तेल डाले।
  7. जब तेल गर्म हो जाये तब उसमें लहसुन डाले।
  8. 1/2 मिनट तक लहसुन को चलाने के बाद उसमें अदरक डाले।
  9. अब इसमें लाल मिर्ची का पेस्ट डाले।
  10. 1 मिनट भुनने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी डाले।
  11. इसे अच्छी तरह मिला कर 10 मिनट के लिए ढंक दे।
  12. अब ढंक्कन हटा कर इसमें नमक,चीनी,सोया सॉस डाले
  13. काली मिर्च पाउडर डाले
  14. विनेगर डाले
  15. टोमैटो कैचप डाले
  16. फिर सबको अच्छे तरह मिला लें।
  17. जब हमारी चटनी कढाई से तेल छोडने लगे तब ये तैयार है।
  18. इसे किसी बर्तन में निकाल लें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर