होम / वीडियो / मूली की ढोकली

1109
3
0.0(0)
0

मूली की ढोकली

Feb-25-2018
Neelam Barot
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मूली की ढोकली रेसपी के बारे में

नानी सासुमाँ की सिखाई हुई मूली की ढोकली जो बहोत ही स्वादिष्ट है। शर्दियों में मिलने वाली मूली के कई व्यंजन बनते है जैसे मूली का सालन, पराठे, सब्जी और ढोकली भी।

रेसपी टैग

  • आसान
  • बेसिक रेसिपी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ढोकली के आटे के लिए:-
  2. गेहूँ का आटा 1 बड़ी कटोरी
  3. १/४ नमक
  4. १/४ अजवाइन
  5. १ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. ३-४ चम्मच तेल
  7. १/२ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  8. पानी जरूरत के अनुसार
  9. ढोकली पकाने के लिए :-
  10. मूली के पत्ते कटे और धुले हुए २ कटोरी
  11. १ कप बारीक कटा हुआ लहसुन
  12. २ मिर्ची कटी हुई
  13. हरा धनिया २ बड़े चम्मच
  14. ५-६ कोकम
  15. गुड़ १ मध्यम आकार का टुकड़ा
  16. पानी ३-४ गिलास
  17. तड़के के लिए :-
  18. ४-५ बड़े चम्मच तेल
  19. १/२ छोटी चम्मच राई
  20. १/२ छोटी चम्मच अजवाइन
  21. २ सूखी लाल मिर्च
  22. ७-८ करी पत्ता
  23. १/२ छोटी चम्मच हींग
  24. १ बड़ी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  25. १/४ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  26. १ बड़ी चम्मच धनिया जीरा पाउडर
  27. नमक स्वाद के अनुसार

निर्देश

  1. एक परत में १बाउल गेहूँ का आटा और १/४ छोटी चम्मच नमक डालें।
  2. १/४ छोटी चम्मच अजवाइन और १ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
  3. १/२ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालें और मिला ले।
  4. ३-४ बड़े चम्मच तेल डालें।
  5. इसे अच्छेसे मिला लें।
  6. अब इसमें जरूरत की अनुसार पानी डालें और पूरी के जैसा आटा लगाले।
  7. आटे में से छोटी छोटी लोईयां बनाले।
  8. इस लोईयां को हाथ मे गोल करके बीच मे अंगूठे से दबा के छोटी छोटी पूरिया बनाए।
  9. सारी लोईयां की इसी प्रकार पूरिया बनाले।
  10. एक बड़े से पतीले को गर्म करें और ४-५ बड़े चम्मच तेल डालें।
  11. १/२ छोटी चम्मच राई, १/२ छोटी चम्मच अजवाइन डालें और २ सूखी लाल मिर्च भी डालें।
  12. १/२ छोटी चम्मच हींग और ७-८ करीपत्ता डाले।
  13. १/४ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और १ कप बारीक कटा हुआ हरा लहसुन डाले।
  14. कटी हुई २ हरी मिर्च डालें।
  15. अब इसमें कटे और धुले हुए मूली के पत्ते डाले २ कटोरी।
  16. अच्छे से मिल ले।
  17. इसमें करीब ३-४ गिलास पानी डालें।
  18. इसमें १ बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और १ बड़ा चम्मच धनिया जीरा पाउडर डालें।
  19. स्वाद के अनुसार नमक डालें।
  20. इसे ढक कर पकने दें।
  21. करीब १० मिनिट बाद जब उबाल आने लगे तब इसे खोल दे।
  22. उबलते हुए पानी मे तैयार की हुई लोई की पूरिया डाले। लोईयां एकसाथ न डाले थोड़ी थोड़ी कर डाले।
  23. इसे अछेसे से मिला लें।
  24. इसमें ५-६ कोकम और एक मध्यम टुकड़ा गुड़ का डालें।
  25. इसे मिला कर ढक दे और करीब २०-२५ मिनिट पकने दें।
  26. जब पानी उबाल के आधा हो जाए और ढोकली अच्छे से पक जाए तो गेस को बंध करले।
  27. तैयार ढोकली में २ बड़े चम्मच धनिवा पत्ती दाल कर गरम गरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर