होम / वीडियो / तिसरयाचे सुके (ड्राय क्लॅम शेल)

621
3
0.0(0)
0

तिसरयाचे सुके (ड्राय क्लॅम शेल)

Mar-02-2018
Nayana Palav
45 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

तिसरयाचे सुके (ड्राय क्लॅम शेल) रेसपी के बारे में

ये मेरी पसंदीदा डिश है| क्यों की इसमें मेरी दादी का प्यार जो मिला हुआ था| बड़े प्यार से मेरी दादी मेरे लिए ये डिश बनाती थी| मेरी दादी का मायका गोवा के पेडणे गांव में था| इस डिश में गोवा के खाने की महक है| चलिए देखते है इसे बनाने की विधी|

रेसपी टैग

  • बेसिक रेसिपी
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. तिसरया ५०० ग्राम
  2. भुने हुए प्याज और नारियल का पेस्ट २ कप
  3. प्याज १ बारीक कटा हुआ
  4. हिंग १/४ टीस्पून
  5. हल्दी पावडर १/४ टीस्पून
  6. राई १/४ टीस्पून
  7. कढीपत्ता ८ पत्ते
  8. अदरक लहसून पेस्ट १ टेबलस्पून
  9. मालवणी मसाला २ टेबलस्पून
  10. काश्मीरी मिर्च पावडर १ टेबलस्पून
  11. गरम मसाला १ टीस्पून
  12. कोकम ४ पत्ते
  13. नमक स्वादानुसार
  14. हरा धनिया सजाने के लिए

निर्देश

  1. मेरी प्यारी दादी की रेसिपी तिसरयाचे सुके (ड्राय क्लॅम शेल)
  2. १ प्याज को बारीक काटें|
  3. एक बर्तन में तेल गरम कीजीए| उसमें १/४ टीस्पून हिंग, १/४ टीस्पून हल्दी डालिए|
  4. १/४ टीस्पून राई (सरसों), कढीपत्ता के ८ पत्ते डालिए|
  5. १प्याज बारीक कटा हूआ डालिए|
  6. अच्छे से मिक्स किजीए|
  7. १ टेबलस्पून अद्रक लहसून का पेस्ट डालिए|
  8. २ टेबलस्पून मालवणी मसाला, १ टेबलस्पून काश्मीरी मिर्च पावडर, १टीस्पून गरम मसाला पावडर डालिए|
  9. अच्छी तरह धुले हुए शेल डालिए| मिक्स किजीए|
  10. मिक्स किजीए|
  11. नमक डालिए|
  12. थोडी देर पकने दिजीए|
  13. कोकम डालिए|
  14. अभी २ कप भुने हुए प्याज और नारियल का पेस्ट मिलाइए|
  15. अच्छी तरह मिक्स किजीए, थोडी देर पकने दिजीए|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर