होम / वीडियो / पापड़ पोटेटो पोप्स

631
2
0.0(0)
0

पापड़ पोटेटो पोप्स

Apr-21-2018
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पापड़ पोटेटो पोप्स रेसपी के बारे में

कुरकरा और स्वादिष्ट आलू पापड़ के टेस्टी पोप्स कुछ ही मिनिट में आसानी से बनजाते है। किसी भी पार्टी में एक बेहतरीन स्टार्टर के रूप में परोसे।

रेसपी टैग

  • आसान
  • स्नैक्स
  • नाश्ता और ब्रंच
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आलू उबला और छिला हुवा 1 बड़ा (200 ग्राम)
  2. ब्रेड क्रम्बस 1 कप
  3. शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
  4. प्याज बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
  5. बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च 1 छोटी चम्मच
  6. नमक स्वाद के अनुसार
  7. चाट मसाला 1/2 छोटी चम्मच
  8. धनिया फुदिना की चटनी 1 छोटी चम्मच
  9. बारीक कटा हुआ धनिया 1 बड़ा चम्मच
  10. नीम्बू का रस 1/2 नीम्बू
  11. उरद डाल के पापड़ 3 ( चूरा करने के लिए)
  12. तेल तलने के लिए
  13. परोसने के लिए :-
  14. हरी चटनी
  15. केचअप
  16. मेयोनेज़

निर्देश

  1. एक प्लेट में 1 उबले और छिले हुए आलू ले उसमे 2 चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च, 2 चम्मच कटी हुई प्याज डाले।
  2. 1 छोटी चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालें, 1 छोटी चम्मच धनिया फुदिना की चटनी डाले।
  3. 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया और 1/2 नीम्बू का रस डाले।
  4. 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, और स्वाद के अनुसार नमक डालें।
  5. अब 1 कप ब्रेड क्रम्बस डाले और मिक्स करें।
  6. आलू और मसालो को अच्छे से मिला लें।
  7. अब पोप्स के लिए मिश्रन तैयार है।
  8. अब 3 उरद के पापड़ ले और उसका चूरा करले।
  9. पापड़ का चूरा तैयार है।
  10. अब हथेली को हल्का सा चिकना करले फिर मिश्रन में से छोटे छोटे गोले बना ले।
  11. अब इस गोले को पापड़ के चूरे में घूमा ले और पूरे गोले को पापड़ से लपेट लें।
  12. इस प्रकार सारे गोले तैयार करले।
  13. अब कड़ाई में तेल को गर्म करें और उसमे एक एक करके गोले रखे।
  14. गोलो को एकदम मध्यम आंच पर तले।
  15. सुनहरे कुरकुरे गोलो को निकाल लें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर