Home / Recipes / Chana daal barfi

Photo of Chana daal barfi by Zulekha Bose at BetterButter
3249
31
0.0(0)
0

Chana daal barfi

Apr-29-2017
Zulekha Bose
120 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Festive
  • Indian
  • Roasting
  • Pressure Cook
  • Blending
  • Dessert

Ingredients Serving: 5

  1. १ कप चना दाल भीगी हुई                                
  2. १/२ कप दूध   
  3. १कप चीनी
  4. १/२कप घी   
  5. १ छोटी चम्मच इलाइची पाउडर 
  6. सूखे मेवे इच्छा अनुसार(काजू,बादाम ,सफेद तिल )   
  7. केसरी रंग जरूरत अनुसार 

Instructions

  1. दाल को कूकर में दो सीटी आने तक तेज़ आंच में पका लीजिये |       
  2. कूकर खोलकर देखिये अगर दूध बचा है तो पकाकर सुखा लीजिये |  
  3. अब दाल को ठंडा कर ग्राइंडर में दरदरा पीस लीजिये  |
  4. एक कड़ाई में घी गरम कीजिए इलाइची पाउडर डालकर पीसी हुई दाल को घी में भून लीजिये, जब तक दाल से अच्छी खुशबू न आने लगे और दाल का रंग हल्का भूरा न हो जाए | 
  5. दाल में चीनी ,कटा हुआ सूखा मेवा और केसरी रंग डालकर मध्यम आंच में लगातार कलछी से १० -१२ मिनट तक चलाते हुए भून लीजिये |
  6. दाल घी और चीनी में भुनकर दानेदार हो जाएगी और अच्छी खुशबू आने लगेगी |
  7.  थोड़ा सा दाल का मिश्रण दो उँगलियों के बीच में दबाकर देखिये अगर दाल का मिश्रण नहीं चिपकता है तो समझ लीजिये बर्फी ज़माने के लिए दाल का मिश्रण तैयार है | 
  8. गैस बंद कर लें ,तैयार दाल की बर्फी के मिश्रण को जमाने के लिए एक थाली में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें |      
  9. अब इस मिश्रण को चिकनी थालीमें कलछी की मदद से दबा दबाकर एक समान फैला लें  |          
  10. मनचाहे मेवे ऊपर से फैलाकर बर्फी अपने मनपसंद आकार में काट लें ,मुझे त्रिकोण पसंद हैे इसलिये त्रिकोण आकार की बर्फी काटी है |
  11. फ्रिज में बर्फी को ३० मिनट के लिए सेट करने को रख दें |
  12. लीजिये आपकी मनपसंद चने की दाल की बर्फी तैयार है इसे आप एयरटाइट डिब्बे मेंभरकर एक हफ्ते तक इस बर्फी का आनंद उठा सकते हैं |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE