Home / Recipes / Chocolate cake pops

Photo of Chocolate cake pops by Sanchita Agrawal Mittal at BetterButter
1731
6
0.0(0)
0

Chocolate cake pops

Jun-30-2017
Sanchita Agrawal Mittal
10 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Chocolate cake pops RECIPE

चॉकलेट केक पोप्‍स को देखते ही बच्चों का मन इसे खाने के लिए मचलने लगता है। यह एक बेहद आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी है। जब आप अपने हाथों से अपनों को ये रेसिपी बनाकर खिलाएंगे तो वो बेहद खुश होंगे। तो आइये बनाएं आसान केक पोप्स शानदार और बनें तारीफ के हकदार।

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Kids Recipes
  • American
  • Freezing
  • Microwaving
  • Dessert
  • Egg Free

Ingredients Serving: 4

  1. डार्क चॉकलेट- 1 कप
  2. चॉकलेट स्पंज केक (बिना अंडे का )- 500 ग्राम
  3. कुटे हुए मेवे- 2 चम्मच
  4. कसा हुआ नारियल- एक चौथाई कप
  5. चीनी आवश्यकतानुसार
  6. जायफल- 1/8 चम्मच
  7. सजावट के लिए
  8. अलग-अलग रंग के स्प्रिंकलर्स/ मीठी गोलियां- 4 बड़े चम्मच

Instructions

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर में या माइक्रोवेव में 5 मिनट पिघला लें।
  2. इस दौरान चॉकलेट स्पंज केक को तोड़कर भुरभुरा कर लें और इसमें नारियल, आधा पिघला हुआ डार्क चॉकलेट, कटे हुए मेवे डालकर अच्‍छे से मिला लें।
  3. इस मिश्रण को आटे की तरह गूंध लें।
  4. अब इसकी अखरोट के आकार की बॉल्‍स बनाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  5. ठंडा होने के बाद इन बॉल्‍स के बीच में लॉलीपॉप स्टिक्स डालें।
  6. अब इन बॉल्स को बचे हुए डार्क चॉकलेट में एक एक करके डुबो दें और एक प्लेट पर बटर पेपर बिछा कर रखते जाएं।
  7. एक बार फिर से इन्हें फ्रिज में 2 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
  8. तैयार केक पोप्‍स को पेपरमिंट फ्लेक्‍स, रंग बिरंगे स्प्रिंकलर्स से कोट करें और ठंडे ही सर्व करें।
  9. आप ये केक पोप्स बना कर फ्रिज में डिब्बाबंद करके तीन से चार दिन तक रख सकते हैं।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE