Home / Recipes / Lo kailori stafd anguri kofta kari

Photo of Lo kailori stafd anguri kofta kari by Zulekha Bose at BetterButter
856
5
5.0(1)
0

Lo kailori stafd anguri kofta kari

Jul-23-2017
Zulekha Bose
360 minutes
Prep Time
59 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Dinner Party
  • Indian
  • Shallow fry
  • Pan fry
  • Pressure Cook
  • Blending
  • Main Dish
  • Healthy

Ingredients Serving: 4

  1. राजमा,चना दाल,लोबिया उबालने के लिए-
  2. 11/2 कप राजमा भीगे हूए
  3. 1/2 कप चना दाल भीगी हुई
  4. 1/2 कप लोबिया भीगी हुई
  5. साबूत गरम मसाले -
  6. 2 हरी इलाइची
  7. 1 तेज पत्ता
  8. 6-7 काली मिर्च
  9. 1 इंच दालचीनी का टुकडा़
  10. 2 लौंग
  11. 1 बड़ी इलाइची
  12. 1 छोटी चम्मच नमक य स्वादानुसार
  13. 3 कप पानी राजमा,चना दाल और लोबिया उबालने के लिए
  14. करी बनाने के लिए-
  15. 3 बड़े चम्मच तेल
  16. 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  17. 2 तेज पत्ते
  18. 1 छोटी प्याज बारीक कटी हुई
  19. सूखे मसाले पाउडर करी बनाने के लिए-
  20. 1 बड़ी चम्मच छोला मसाला/राजमा मसाला
  21. 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  22. 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  23. 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  24. 1 छोटी चम्मच अमचूर पावडर
  25. 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  26. 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
  27. बाकी की सामग्री-
  28. 1 बडी चम्मच अदरक हरी मिर्च पेस्ट
  29. 1 कप टमाटर पीसे हुए(लगभग 3 बडे़ टमाटर)
  30. 1/4 कप गाढा दही
  31. 1/4 छोटी चम्मच नमक य स्वादानुसार
  32. 1 बड़ी चम्मच कसूरी मेथी
  33. तुरई के छिलके साफ करने के लिए-1 बड़ी चम्मच विनेगर(सफेद सिरका)+2कप पानी
  34. तुरई के छिलके और चना दाल उबालने के लिए-
  35. 3/4 कप चना दाल
  36. 11/2 कप तुरइ के छिलके( काटे वाली तोरइ ,अंग्रेजी में रिज गार्ड कहते हैं)
  37. 1 कप पानी
  38. लो कैलोरी अंगूरी कोफ्तों का मिश्रण तैयार करने के लिए सामग्री -
  39. 1 कप ब्रेड क्रंब(चूरा)
  40. 2 बड़े चम्मच कार्न फ्लोर (आटा) कोफ्ते के मिश्रण के लिए
  41. 4 बड़े चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
  42. 2 बारीक कटी हरी मिर्चे य स्वादानुसार
  43. 1/2 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
  44. 1 बड़ी चम्मच दूध पाउडर
  45. 1/2 छोटा चम्मच नमक य स्वादानुसार
  46. 1 छोटी चम्मच चाट मसाला
  47. 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
  48. लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  49. 1 बड़ी चम्मच तेल
  50. हरे रंग के घोल के लिए-
  51. 1बडी चम्मच कार्न फ्लोर (कार्न का आटा)
  52. हरा रंग जरूरत अनुसार(ऑपसनल)
  53. 4-5 बडी चम्मच पानी
  54. 1/2 कप ब्रेड क्रंब(चूरा) कोफ्तों को लपेटने के लिए
  55. अंगूरी कोफ्ते सेकने(शैलो फ्राइ )के लीए तेल
  56. इच्छानुसार लो फैट क्रीम परोसने के समय(अॉपसनल)
  57. कोफ्तों की स्टफिंग के लिए-
  58. 150 ग्राम पनीर कद्दूकस किया
  59. 3 बड़े चम्मच कटे काजू
  60. 7-8 कटे बादाम
  61. 3 बड़े चम्मच किसमिस
  62. 1 बीज रहित बारीक कटी हरी मिर्च
  63. 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
  64. 1/4 छोटी चम्मच हरि इलाइची पाउडर
  65. नमक स्वादानुसार

Instructions

  1. राजमा,चने की दाल, लोबिया 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें |
  2. 6 घंटे बाद भीगी हुई चना दाल,राजमा और लोबिया से पानी निकालकर फेंक दें |
  3. कूकर में भीगी चना दाल,राजमा और लोबिया 1 छोटी चम्मच नमक,खड़े गरम मसाले,3-4 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें |
  4. तेज आँच पर 2 सीटी आने तक पकने दे फिर चुल्हे की आंच धीमी कर 3-4 सीटी आने तक उबाल लें |
  5. कूकर से सारी भाप निकलने पर ढक्कन हटाकर सारे खड़े मसाले चम्मच की मदद से बाहर निकाल दें फिर ब्लेंडर से उबले राजमा,चना दाल और लोबिया दरदरा पीस लें |
  6. लगभग तीन तुरई को अच्छे से धोकर पीलर की मदद से छील लें,फिर सारे छिलकों को दो से तीन बार अच्छी तरह पानी से धो लें |
  7. हमें रेसिपी में सिर्फ तुरई के छिलकों की आवस्यकता है इसलिए छिली तुरई को हटा लें |
  8. 1 बड़ी चम्मच विनेगर(सफेद सिरका) 2 कप पानी मे मिला लें फिर इसी पानी में तुरई के धुले छिलके 2-3 मिनट के लिए भिगो कर रख दें ऐसा करने से छिलकों से सारी गंदगी(मिट्टी,कीटाणू )दूर हो जाएगी |
  9. 3 मिनट बाद छिलके पानी से बाहर निकाल लें और पानी को फेंक दें |
  10. तुरई के छिलके और चने की दाल को कूकर में 1 कप पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक मध्यम आँच में उबाल लें य जबतक चने की दाल मुलायम न हो जाए|
  11. उबालने के बाद बचे हुए पानी को चुल्हे पर तेज आँच पर कलछी चलाकर सारा पानी सुखा लें |
  12. ठंडा कर मिक्सी के जार में दरदरा पीस लें |
  13. राजमा,चने की दाल और लोबिया की करी बनाने की विधि-
  14. कढाई में तेल डालकर चुल्हे पर गरम होने को रख दें, तेल गरम होने के बाद तेज पत्ता और जीरा डाल दें |
  15. जीरा जब चटकने लगे उस समय बारीक कटी प्याज डालकर सुनहरा भून लें |
  16. करी बनाने के सारे सूखे पाउडर मसाले (छोला मसाला,धनिया,हल्दी,जीरा,अमचूर,गरम मसाला,लाल मिर्च) एवं अदरक हरी मिर्च पेस्ट कढाई में डाल दें |
  17. सारे मसाले और अदरक हरी मिर्च पेस्ट मध्यम आँच में कलछी चलाते हुए भून ले ,अगर मसाला कढाई मे लगने लगे तब 2-3 चम्मच पानी डाल लें |
  18. पीसे हुुए टमाटर का पेस्ट कढाई में डालकर तब तक पकाए जब तक तेल मसालों से अलग दिखने न लगे |
  19. अब गाढा दही डालकर लगातार कलछी चलाते हुए तब तक पका लें जब तक तेल करी के किनारों पर दिखने न लगे |
  20. स्वादानुसार नमक डालें और कसूरी मेथी भी डाल दें |
  21. अब दरदरा पीसा हुआ राजमा,चनादाल , लोबिया का पेस्ट डालकर कलछी से मिला लें और 3-4 मिनट तक मध्यम आँच में उबाल आने तक पका लें
  22. आंच बंद कर दें |
  23. लो कैलोरी अंगूरी कोफ्तों का मिस्रण तैयार करने के लिए- अब चना दाल और तुरई के छिलके के पेस्ट मे अंगूरी कोफ्तों की सारी सामग्री डालकर हल्के हाथों से मिला लें |
  24. स्टफिंग की सारी सामग्री डालकर हल्के हाथों से मिलाकर तैयार कर लें |
  25. कोफ्ते के मिस्रण के गोले बनाकर हथेली की मदद से गोलाकार चपटा कर लें बीच में 1 छोटी चम्मच स्टफिंग भरकर अंगूर के आकार के कोफ्ते तैयार कर लें |
  26. 1 बड़ी चम्मच कार्न फ्लोर (आटा) में 1/4 कप पानी और हरा रंग डालकर चम्मच से मिक्स करके एक घोल तैयार कर लें और 1/2 कप ब्रेड क्रंब(चूरा) एक बर्तन मे निकाल कर रख लें |
  27. अब तैयार अंगूरी कोफ्तों को पहले कार्न फ्लोर के घोल में डिप कीजिए फिर ब्रेड के चूरे से लपेट लीजिए ,एक बार फिर कॉर्न फ्लोर के घोल में डीप कीजिए फिर से एक बार ब्रेड के चूरे से लपेट लीजिए |
  28. इसी तरह बाकी के सारे लो कैलोरी अंगूरी कोफ्ते तैयार कर लीजिए| सारे तैयार लो कैलोरी अंगूरी कोफ्ते सेट होने के लिए 20 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दीजिए |
  29. नानस्टिक तवे में थोडा तेल डालकर चुल्हे पर गरम कर लीजिए ,तेल गरम होन के पस्चात् मध्यम आंच में सारे लो कैलोरी अंगूरी कोफ्ते सेक लीजिए|
  30. पहले प्लेट में तैयार करी परोसिए फिर उसके ऊपर से तैयार लो कैलोरी स्टफ्ड अंगूरी कोफ्ते रखिए ,दोबारा कोफ्तों पर करी डालिए ,फिर ऊपर से लो फैट क्रीम डाल दीजिए |
  31. लो कैलोरी स्टफ्ड अंगूरी कोफ्ता करी को कुलचा ,नान,चपाती अथवा चावल के साथ परोस सकते हैं |

Reviews (1)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review
Nidhi Ashwani
Aug-16-2018
Nidhi Ashwani   Aug-16-2018

Superb..Yummy...Nice presentation

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE