Home / Recipes / Dal dhokli

Photo of Dal dhokli by Neelam Barot at BetterButter
1121
5
0.0(0)
0

Dal dhokli

Jul-27-2017
Neelam Barot
15 minutes
Prep Time
30 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Dal dhokli RECIPE

ये एक गुजराती व्यंजन है जो बहु ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ पाचन में भी आसान हैं।दाल ढोकली गुजरात की शान भी मानी जाती है। इसे परोसते समय ऊपर से घी डाला जाता है और साथ ही अचार मसाला भी डालते है , जो उसका स्वाद बढ़ाते हैं।

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • Gujarat
  • Simmering
  • Pressure Cook
  • Basic recipe
  • Low Fat

Ingredients Serving: 5

  1. तुवर दाल १ कप
  2. पानी २ गिलास
  3. ढोकली का आटा लगाने के लिए :-
  4. गेंहू का आटा २ कटोरी
  5. तेल २ बड़े चम्मच (मोइन के लिए)
  6. अजवाइन १ छोटी चम्मच
  7. हल्दी पाउडर १/२ छोटी चम्मच
  8. लाल मिर्च पाउडर १ बड़ी चम्मच
  9. नमक स्वाद के अनुरूप
  10. अचार मसाला १ बड़ी चम्मच
  11. पानी १ गिलास
  12. तड़के के लिए :-
  13. तेल ३-४ बड़े चम्मच
  14. राई १ छोटी चम्मच
  15. लवंग २
  16. चक्रफूल १
  17. हींग १ छोटी चम्मच
  18. सूखी लाल मिर्ची १-२
  19. हल्दी पाउडर १ छोटी चम्मच
  20. लाल मिर्च पाउडर १ बड़ा चम्मच
  21. धनिया जीरा पाउडर २ बड़े चम्मच
  22. नमक स्वाद के अनुसार
  23. करी पत्ता ८-१०
  24. मूँगफली २ बड़े चम्मच
  25. हरी मिर्च २ कटी हुई
  26. गुड़ एक बड़ा टुकड़ा ( स्वाद के हिसाब से ले )
  27. कोकम के फूल ७-८ ( पानी में भिगो के रखे हुए)
  28. सौंफ १ छोटी चम्मच ( अगर पसंद हो तो )
  29. अचार मसाला १ बड़ा चम्मच
  30. पानी १-२ गिलास ( जरूरत के हिसाब से डाले )
  31. धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच
  32. परोसने के लिए :-
  33. घी २-३ बड़े चम्मच
  34. नींबू १
  35. अचार मसाला १ छोटी चम्मच
  36. धनिया पत्ती जरा सी

Instructions

  1. दाल को धो करके भिगो ले १० मिनट के लिए।
  2. अब पानी निकाल के थोड़ा पानी कुकर में डाले , और दाल को डाले फिर थोड़ा नमक और हल्दी पाउडर डालके मिला ले।
  3. अब इसे गेैस पे रख ले , और ४-५ सीटी लगाले, फिर ठंडा होने दे और बाद में ब्लेंडर से एकरस कर ले।
  4. इस बीच ढोकली का आटा लगाले।
  5. एक परात ले उसमे आटा डाले नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अचार मसाला और अजवाइन डाल के मिला ले।
  6. अब तेल का मोइन डाले और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डाल के पूरी के जैसा आटा गूंथ लें।
  7. अब एक बडे से पतीले में तड़के के लिए तेल डाल कर गेैस पे गर्म करने के लिए रखे।
  8. जब तेल गर्म हो जाए तब उसमे राई, लवंग, चक्रफूल, सूखी लाल मिर्च डालें।
  9. जब राई फूट ने लगे तब उसमे हींग और हल्दी पाउडर डाले।
  10. अब उसमे लाल मिर्च पाउडर डाल कर एकरस की हुई दाल डाल दे।
  11. अब एकएक करके सारे मसाले डाले, धनिया जीरा पाउडर, नमक, करी पत्ता, हरी मिर्च , गुड़ , मूंगफली, अचार मसाला, सौंफ सब एक एक करके डाले।
  12. अंत मे कोकम के फूल को पानी मे से निकाल के डाले।
  13. अब धीमी आंच पर उसे उबलने दे।
  14. अब आटे में से बड़ी बड़ी लोईयां बनाले , और फिर उसे बड़ी रोटी की तरह और पतला बेल लें।
  15. इस प्रकार सारी रोटियां बेल लें।
  16. अब पतीले में दाल का पानी उबल रहा होगा ,उसमे तैयार की हुई रोटी को छुरी से चोकोर काटे और दाल के पतीले के अंदर डाले।
  17. एक एक करके सारी रोटियां काट कर दाल में डाल दे।
  18. अब उसे धीमी आंच पर ढक कर पकाएं , करीब २५-३० मिनट।
  19. अब अंत मे धनिया पत्ती से सजाए और गरमा गरम परोसे।
  20. परोसते समय घी, अचार मसाला डाले, थोड़ी धनिया पत्ती भी डाले और नींबू भी चाहे तो डाले।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE