Home / Recipes / Leftover roti ki chatpati kon chat

Photo of Leftover roti ki chatpati kon chat by Neelam Gupta at BetterButter
2461
5
0.0(0)
0

Leftover roti ki chatpati kon chat

Aug-29-2017
Neelam Gupta
15 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Kitty Parties
  • North Indian
  • Frying
  • Breakfast and Brunch
  • Healthy

Ingredients Serving: 6

  1. कोन बनाने के लिए
  2. 3 बची हुई रोटी
  3. 2 चम्मच मैदा
  4. तलने के लिए तेल
  5. कोन मे भरने के लिए सामग्री
  6. 1/4 कटोरी उबली हुई मूँग
  7. 1/4 कटोरी उबले हुए काबुली चना
  8. 1 उबला कटा हुआ आलू
  9. 1 कटा हुआ टमाटर
  10. 1 कटोरी दही फेंटा हुआ
  11. 2 चम्मच चीनी
  12. 1/4 कटोरी बूंदी
  13. 1/2 कटोरी नायलॉन सेव
  14. हरी धनियां की तीखी चटनी
  15. इमली की मीठी चटनी
  16. 1 चम्मच भुना जीरा
  17. काला नमक पाउडर
  18. 1 चम्मच चाट मसाला
  19. अनार दाना
  20. हरी धनियां कटी हुई

Instructions

  1. 3 बची हुई रोटी लें।
  2. मैदा का पानी से पेस्ट बनाये कोन को चिपकाने के लिए।
  3. रोटी को दो भाग में करें।
  4. अब रोटी के फूले हुए भाग के अंदर मैदा का पेस्ट लगाकर चिपका दें।
  5. अब रोटी के किनारों पर मैदा का पेस्ट लगायें।
  6. अब कोन की सेप दे और कोन बनायें।
  7. अच्छे से चिपका कर सारे कोन बना लें।
  8. अब एक कड़ाई मे तेल गरम करके कोन को धीमी आँच पर डीप फ्राई करे।
  9. उलट पलट कर कोन को सेंक ले
  10. इस तरह सभी कोन सेंक लें।
  11. कोन को बटर पेपर पर रख कर तेल को सुखा लें।
  12. अब सभी कोन मे भरने की सामग्री लें।
  13. दही मे चीनी डालकर मिला लें।
  14. एक बाउल मे मूँग ,काबुली चना आलू मिक्स करें।
  15. अब हरी चटनी मीठी चटनी डालें।
  16. अब बूंदी और दही डाले, जीरा पाउडर काला नमक और चाट मसाला डालें, अब नॉयलन सेव डालें, अब अनारदाना ,टमाटर और हरी धनियां पत्तियों से सजाएं
  17. बची हुई रोटी की चटपटी कोन चाट का मजा लें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE