Home / Recipes / Sabze bahar dal

Photo of Sabze bahar dal by Parul Jain at BetterButter
1237
7
0.0(0)
0

Sabze bahar dal

Sep-01-2017
Parul Jain
15 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
2 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • Indian
  • Sauteeing
  • Healthy

Ingredients Serving: 2

  1. बची हुई अरहर दाल - १ कटोरी
  2. मिली जुली सब्जियां ( आलू, गाजर, गोभी, मटर , फ्रांस बीन्स आदि) - १ कटोरी
  3. बारीक कटी प्याज - २
  4. बारीक कटा टमाटर - २
  5. राई - १ चम्मच
  6. साबुत लाल मिर्च - ४
  7. करी पत्ता - १ टहनी
  8. देसी घी - २ बड़े चम्मच
  9. किचन किंग मसाला - १ छोटा चम्मच
  10. नमक स्वादानुसार
  11. चीनी - १/४ चम्मच
  12. नींबू का रस - १ चम्मच

Instructions

  1. सर्वप्रथम मिली जुली सब्जियों को धोकर गरम पानी में डालकर थोड़ी देर तक सब्जियों को गलने तक पकाएं। ध्यान रहे कि सब्जियां ज्यादा ना गले।
  2. अब गलने के बाद सब्जियों का पानी निकाल कर छान लें
  3. एक कड़ाई में देसी घी डालकर गरम करें । अब इसमें राई व करी पत्ता डाल कर चटकाए। अब इसमें साबुत लाल मिर्च डालकर भून लें।
  4. बारीक कटी प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूने।
  5. प्याज भुन जाने पर इसमें बारीक कटा टमाटर डालकर भून लें।
  6. जब प्याज टमाटर घी छोड़ने लगे तो
  7. इसमें किचन किंग मसाला डालें।
  8. अब उबली सब्जियां डालकर थोड़ा सा भून लें
  9. स्वादानुसार नमक मिलाएं और चीनी मिलाएं
  10. नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  11. अब इस मिश्रण को गरम दाल के उपर डालकर मिलाएं।
  12. खाने में रोटी या परांठे के साथ परोसें
  13. कोई नहीं जान पाएगा कि ये सुबह की बची दाल है।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE