Home / Recipes / Halwa nagori

Photo of Halwa nagori by Nishi Maheshwari at BetterButter
1881
7
0.0(0)
0

Halwa nagori

Nov-10-2017
Nishi Maheshwari
10 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Halwa nagori RECIPE

नगोरी पूरी दिल्ली में सूजी के हलवे के साथ नाश्ते में खाया जाता है। ये पूरी आकार में सामान्य पूरी से छोटी एवं फूली-फूली होती हैं एवं सूजी का हलवा भरकर खाई जाती हैं।नगोरी पूरी का कुरकुरा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है।

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • North Indian
  • Roasting
  • Frying
  • Breakfast and Brunch

Ingredients Serving: 6

  1. नगौरी पूरी के लिए.....
  2. मैदा - 1 कप   
  3. सूजी - 1/2 कप  
  4. घी- 3 बड़े चम्मच
  5. अजवायन 1 छोटी चम्मच
  6. नमक स्वादानुसार
  7. तलने के लिए तेल
  8. हलवे के लिए....
  9. सूजी 1 कप
  10. चीनी 1कप
  11. घी 4-1 बड़े चम्मच
  12. पानी 3 कप
  13. हरीइलायची पाउडर 1
  14. कटे हुए बादाम,काजू, पिस्ते 1-1 बड़े चम्मच
  15. कसा हुआ नारियल 2 बड़े चम्मच

Instructions

  1. नगौरी पूरी की विधि
  2. मैदा,सूजी,अजवायन, नमक और घी को गुनगुने पानी से नरम रोटी के समान गूंधकर आधा घंटे के लिए ढककर रखें।
  3. अब आटे के पेढ़े बना लें।इतने आटे में लगभग 20 लोइयाँ बनेंगी।
  4. पूरी से थोड़े छोटे आकार की एक समान पूरियां बेल लें।
  5. गर्म तेल में धीमी आंच पर तलें।
  6. सुनहरा होने पर निकाल लें।
  7. सूजी के हलवे की विधि......
  8. घी गरम करके सूजी को ब्राउन होने तक भून लें।
  9. पानी मिलायें।
  10. चीनी मिलायें।
  11. थोड़ा गाढ़ा होने पर केसर मिला दूध ओर इलायची पाउडर मिलाकर 2 मिनट तक और पकायें।
  12. हलवा बनने के बाद एक चम्मच घी ऊपर से मिलाकर मिलायें।
  13. अब एक कैसरोल में निकालकर मेवों से सजायें।
  14. नगोरी पूरी में गोलगप्पे की तरह छेद करके उसमें गरम गरम हलवा भरकर हलवा नगोरी का स्वाद लें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE