Home / Recipes / Cheesy kofte In Palak Gravy

Photo of Cheesy kofte In Palak Gravy by Parul Jain at BetterButter
1159
3
0.0(0)
0

Cheesy kofte In Palak Gravy

Dec-13-2017
Parul Jain
30 minutes
Prep Time
30 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Dinner Party
  • Indian
  • Simmering
  • Frying
  • Main Dish
  • Healthy

Ingredients Serving: 6

  1. पालक - १ गड्डी
  2. सरसों - १ गड्डी
  3. देसी घी - ४ चम्मच
  4. पिसी हुई प्याज - १ कप
  5. पिसे टमाटर - २ कप
  6. अदरक लहसुन का पेस्ट - २ चम्मच
  7. हींग - १ चुटकी
  8. जीरा - १ चम्मच
  9. लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच
  10. धनिया पाउडर - २ चम्मच
  11. किचन किंग मसाला - १ चम्मच
  12. नमक स्वादानुसार
  13. गेहूं का आटा - २ चम्मच
  14. कोफ्तों के लिए -
  15. पनीर - १०० ग्राम
  16. अरारोट - ४ चम्मच
  17. ब्रेड का चूरा - ४ चम्मच
  18. नमक स्वादानुसार
  19. मोजेरेला चीज़ -१/२ कप ( कसा हुआ)
  20. तलने के लिए तेल
  21. क्रीम या मक्खन सजावट के लिए

Instructions

  1. सर्वप्रथम पालक व सरसों के पत्तों को साफ करके धो लें और उबलने रख दें। १ सीटी लगाकर उबाल लें।
  2. इसी बीच कोफ्ते बना लें। पनीर को कस लें। और इसमें अरारोट, ब्रेड का चूरा व हल्का सा नमक मिलाएं।
  3. मिक्स करें और नींबू के आकार के छोटे छोटे गोले बना लें
  4. चीज़ कस लें।
  5. अब इन गोलियों को हाथ पर रख कर फ्लैट करे। और १ चम्मच चीज़ बीच में रखें।
  6. अब इनको बंद करके गोले बना लें।
  7. तेल गरम करें और मध्यम आंच पर तल लें।
  8. चीज़ के गोलो को सुनहरा तल लें।
  9. इन गोलियों को एक तरफ रख दें।
  10. पालक उबलने के बाद छान लें और पानी एक तरफ रख दें। अब पालक सरसों को ठंडा करके पीस लें
  11. पीस कर पेस्ट बना लें
  12. एक कढ़ाई में घी गरम करें और हींग व जीरा चटकाए
  13. अब इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूने।
  14. पेस्ट भुन जाने पर टमाटर का पेस्ट डालकर भूने।
  15. जब पेस्ट अच्छे से भुन जाये तो लाल मिर्च पाउडर और किचन किंग मसाला डालकर भूने
  16. भुन जाने पर पालक सरसों वाला मिश्रण डालें।
  17. अच्छे से मिक्स करें और मध्यम आंच पर पकने दें।
  18. गेहूं के आटे में थोड़ा सा पानी डालें और पेस्ट बनाएं।
  19. अब ये पेस्ट पालक में मिलाएं। ये ग्रेवी को गाढ़ापन देगा।
  20. आवश्यकता अनुसार पालक का छाना हुआ पानी मिलाकर पालक को गाढ़ा होने तक पकाएं। ग्रेवी तैयार हो जायेगी। जब परोसना हो तो चीज़ वाले कोफ्ते डालकर थोड़ा सा पकाएं।
  21. सर्विंग बाउल में परोस कर मक्खन या क्रीम डालकर सजावट करें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE