Home / Recipes / Pav bhaji

Photo of Pav bhaji by Sanuber Ashrafi at BetterButter
1316
6
0.0(0)
0

Pav bhaji

May-11-2018
Sanuber Ashrafi
10 minutes
Prep Time
30 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Pav bhaji RECIPE

फेमस स्ट्रीट फूड पाव भाजी

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • Snacks

Ingredients Serving: 4

  1. उबले आलू - 3
  2. टमाटर - 4
  3. शिमला मिर्च - 1
  4. फूलगोभी - 1 कप(छोटा कटा हुआ)
  5. हरा मटर के दाने - 1/2 कप
  6. बारीक कटा हुआ हरा धनिया - 3 चम्मच
  7. मक्खन - 1/2 कप
  8. अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  9. बारीक कटी हरी मिर्च - 2
  10. हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच
  11. धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  12. पाव भाजी मसाला -2 चम्मच
  13. लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  14. नमक - 1 1/2 चम्मच

Instructions

  1. गोभी को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लीजिए।
  2. गोभी और मटर को एक बरतन में 1 कप पानी डालकर नरम होने तक ढक कर पकने दीजिए।
  3. आलू को छील लीजिए और टमाटर को बारीक काट लीजिए।
  4. शिमला मिर्च के बीज हटाकर बारीक काट कर तैयार कर लीजिए।
  5. गोभी मटर नरम होकर तैयार हैं तो गैस बंद कर दें।
  6. पैन गरम किजिए और 2 बड़े चम्मच मक्खन डाल कर गर्म कीजिए।
  7. इसमें अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून लें।
  8. अब कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और शिमला मिर्च डालकर मिला लें और इसे ढककर 2-3 मिनिट पका लें।
  9. सब्जी को चैक कीजिए, टमाटर शिमला मिर्च नरम होकर तैयार हैं।
  10. अब गोभी और मटर डाल कर मैशर से अच्छे से मैश करते हुए पका ले।
  11. सब्जी अच्छे से मैश हो गई है तो अब आलू को हाथ से तोड़ कर मिला लें।
  12. नमक, लाल मिर्च और पावभाजी मसाला डालकर भाजी को मैशर की मदद से मैश करते हुए पका लें।
  13. आवश्यकतानुसार पानी डाल दें, सब्जी हल्की सी पतली होनी चाहिए।
  14. सब्जी को मैश करते हुए तब तक पकाएं जब तक की भाजी एक दम से मिली हुई नहीं दिखाई देने लगे।
  15. भाजी में थोडा़ सा हरा धनिया और 1 चम्मच मक्खन डाल कर मिला दें।
  16. भाजी बनकर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए, और मक्खन और हरे धनिये से गार्निश कीजिए।
  17. गैस पर तवा गरम कीजिये।
  18. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें।
  19. तवे पर थोडा़ सा मक्खन डालकर इस पर पाव डाल कर, दोंनो ओर हल्का सा सेंक लें।
  20. सिके हुए पाव को प्लेट में निकाल लीजिए।
  21. गरमा गरम स्वादिष्ट पाव भाजी को परोसें और कटी हुई प्याज़ और नींबू के साथ खाएं।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE