यूँ तो उम्र सिर्फ एक नंबर है, परन्तु कुछ बातें ऐसी हैं जिसका ध्यान हमें एक उम्र के बाद रखना चाहिए। 25-30 की उम्र तक अगर हम थोड़ी लापरवाही भी कर देते हैं तो चल जाता है मगर इसके बाद की हुई लापरवाही आगे के जीवन को नुकसान पंहुचा सकती है। आज हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में चर्चा करेंगे जिसे एक महिला को 30 की उम्र के बाद अपना लेना चाहिए-
1) वजन पर ध्यान
किसी भी उम्र में हमें अपनी सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। हेल्दी खाने को अपने मील में शामिल करें। हो सके तो किसी न्यूट्रिशनिस्ट के पास जा कर एक डाइट चार्ट बनवाएं जिसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व उचित मात्रा में उपस्थित हो।
2) सालाना ब्रेस्ट चेक-उप
आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत बढ़ गया है और जब तक लोगों को इस बीमारी का पता चलता है बहुत देर हो चुकी होती है। इसीलिए जरुरत है पहले से सतर्क रहने की ताकि हम खुद स्वस्थ रह कर अपने परिवार का भी ध्यान रखें। इसके लिए हमें सालाना किसी अच्छे हॉस्पिटल में जाकर ब्रेस्ट चेकउप करना चाहिए।
3) सेविंग्स करना
30 के पहले तक हम अपने पैसों को मनचाहे तरीके से खर्च कर सकतें हैं मगर इसके बाद हमें जरुरत है इसे सेव करने की ताकि हम अपने और परिवार की जरुरत के वक़्त में मदद कर सकें। आज कल बैंकों द्वारा बहुत तरह के म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम निकाले गए हैं जो हमें अपने पैसों को सेव करने में मदद करते हैं और हमारे काम को आसान बनाते हैं।
4) सुबह का नाश्ता ना छोड़ें
सुबह के नाश्ते से हमारे दिन की शुरुआत होती है। ये हमें दिन भर काम करने की ऊर्जा प्रदान करता है।
5) योग से जुड़ें
योग एकमात्र ऐसा उपाय है जो हमें हर प्रकार की बिमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है इसलिए रोज़ाना योग करें और सेहतमंद रहें।
6) मोबाइल फ़ोन का कम उपयोग करें
मोबाइल फ़ोन से नुकसानदेह रेडिएशन्स निकलते है जो कि हमारे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। इसीलिए मोबाइल फ़ोन के जितना हो सके कम से कम उपयोग करें।
7) सौंदर्य पर ध्यान देने की जरुरत
30 की उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है। इसीलिए अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए ब्यूटी टिप्स अपनाएं और ज्यादा से ज्यादा घरेलु नुस्खों का प्रयोग करें।
8) अच्छी नींद लेना
वैसे तो अच्छी नींद लेना सबके लिए जरुरी है लेकिन 30 की उम्र के बाद महिलाओं को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। नींद पूरी नहीं होने से हमें चिड़चिड़ापन रहता है, ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है, पाचन क्रिया भी असंतुलित हो जाती है।
9) जिम्मेदारियों को बांटें
30 की उम्र के बाद महिलाओं की ज़िन्दगी में जिम्मेदारियां बहुत बढ़ जाती हैं। इसलिए जरुरत है उन्हें बाटने की ताकि घर के बाकि सदस्य भी जिम्मेदारी निभाना सीख पाएं।
10) नियमित अंतराल पर अपने माता पिता से बातें करें
इस उम्र में हमें हमारे माता पिता से बातें करते रहनी चाहिए, शायद कुछ ऐसी बात हो जो हमारे साथ शेयर करके वो अच्छा महसूस करें।
चित्र श्रोत: the gaza post, Dr. Joseph Mosquera, Money view, Hindustan Times, Al Barari, The Indian Express, Femina, WeddingDoers.com, simplemost, home touch blog, youtube, moneycrashers, worldpeaceyogaschool

