Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कब्ज से छुटकारा पाने के 7 घरेलु नुस्ख़े

Constipation banner

अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो आप अकेले नहीं हैं| एक खोज के अनुसार 6 में से 1 भारतीय को कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की शिकायत है| खान-पान, दवाइयाँ, बढ़ती उम्र और बीमारी, कई ऐसे कारणों से कॉन्स्टिपेशन होता है| पर आपको इसे सहन करने की कोई जरुरत नहीं है|

नीचे दिए गए घरेलु नुस्खों का प्रयोग करके आप अपनी इस मुश्किल को छूमंतर कर सकते है-

1. पानी का कोई विकल्प नहीं

 

डिहाइड्रेशन कब्ज का सबसे बड़ा कारण है| अगर आप कॉन्स्टिपेशन को जड़ से अलग करना चाहते हैं तो नियमित रूप से पानी पियें| जब आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो कब्ज का खतरा काम हो जाता है| सिर्फ पानी ही नहीं, ताजे फलों का जूस और हर्बल टी जैसी चीज़ो से भी आपको आराम मिलेगा|

 

2. जैतून (ओलिव) के तेल का इस्तेमाल करें

 

यदि आप आमतौर पर कब्ज से परेशान रहते है तो जैतून के तेल को अपने खाने में प्रयोग करें| एक बड़ा चमच्च संतरे के जूस में डाल कर पिए या फिर आप एक कप गर्म दूध में इसे ले सकते हैं|

 

3. निम्बू का रस लें

 

कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होने पर निम्बू का रस बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि ये आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है और आपके शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है| एक कप गरम पानी में निम्बू के रस की कुछ बूंदे डालें और इसे रोज पिएं| ऐसा करने से आपको भूख लगने के साथ एनर्जी भी मिलेगी|

 

4. बीन्स खाएं

 

राजमा, साबुत मूंग और कई अन्य प्रकार के बीन्स का प्रयोग करके आप अपने शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ा सकते हैं जो कॉन्स्टिपेशन को दूर करने का सबसे अच्छा इलाज है|आप इसे सूप, पास्ता या सलाद में डाल कर खा सकते है|

 

5. किशमिश- एक चमत्कारी इलाज

 

किशमिश को पानी में कुछ देर भिगोकर गला लें और फिर इसे खाएं| किशमिश आपके पाचन तंत्र को ठीक रखती है और कॉन्स्टिपेशन से आराम देती है |

 

6. पपीता और पका हुआ अमरुद बहुत ही फायदेमंद

 

पका हुआ अमरुद और पपीता खाने से भी कॉन्स्टिपेशन की शिकायत समाप्त हो जाती है, और अच्छी बात ये है की इसे किसी भी समय खाया जा सकता है |

 

7. शहद का प्रयोग

 

कॉन्स्टिपेशन को भगाने में शहद एक बहुत ही अच्छा उपाए साबित हुआ है| आप शहद को खाली या गरम पानी में मिलकर भी ले सकते हैं| माने या न माने शहद कॉन्स्टिपेशन को ठीक करने में किसी चमत्कार से कम नहीं है|

चित्र स्त्रोत: Rodale’s Organic LifeMedical News Today,South China Morning Post, Health Benefits Times, Kensington Salon & Spa.