Home / Home Remedies / कब्ज से छुटकारा पाने के 7 घरेलु नुस्ख़े
अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो आप अकेले नहीं हैं| एक खोज के अनुसार 6 में से 1 भारतीय को कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की शिकायत है| खान-पान, दवाइयाँ, बढ़ती उम्र और बीमारी, कई ऐसे कारणों से कॉन्स्टिपेशन होता है| पर आपको इसे सहन करने की कोई जरुरत नहीं है|
नीचे दिए गए घरेलु नुस्खों का प्रयोग करके आप अपनी इस मुश्किल को छूमंतर कर सकते है-
Table of Contents
डिहाइड्रेशन कब्ज का सबसे बड़ा कारण है| अगर आप कॉन्स्टिपेशन को जड़ से अलग करना चाहते हैं तो नियमित रूप से पानी पियें| जब आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो कब्ज का खतरा काम हो जाता है| सिर्फ पानी ही नहीं, ताजे फलों का जूस और हर्बल टी जैसी चीज़ो से भी आपको आराम मिलेगा|
यदि आप आमतौर पर कब्ज से परेशान रहते है तो जैतून के तेल को अपने खाने में प्रयोग करें| एक बड़ा चमच्च संतरे के जूस में डाल कर पिए या फिर आप एक कप गर्म दूध में इसे ले सकते हैं|
कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होने पर निम्बू का रस बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि ये आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है और आपके शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है| एक कप गरम पानी में निम्बू के रस की कुछ बूंदे डालें और इसे रोज पिएं| ऐसा करने से आपको भूख लगने के साथ एनर्जी भी मिलेगी|
राजमा, साबुत मूंग और कई अन्य प्रकार के बीन्स का प्रयोग करके आप अपने शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ा सकते हैं जो कॉन्स्टिपेशन को दूर करने का सबसे अच्छा इलाज है|आप इसे सूप, पास्ता या सलाद में डाल कर खा सकते है|
किशमिश को पानी में कुछ देर भिगोकर गला लें और फिर इसे खाएं| किशमिश आपके पाचन तंत्र को ठीक रखती है और कॉन्स्टिपेशन से आराम देती है |
पका हुआ अमरुद और पपीता खाने से भी कॉन्स्टिपेशन की शिकायत समाप्त हो जाती है, और अच्छी बात ये है की इसे किसी भी समय खाया जा सकता है |
कॉन्स्टिपेशन को भगाने में शहद एक बहुत ही अच्छा उपाए साबित हुआ है| आप शहद को खाली या गरम पानी में मिलकर भी ले सकते हैं| माने या न माने शहद कॉन्स्टिपेशन को ठीक करने में किसी चमत्कार से कम नहीं है|
चित्र स्त्रोत: Rodale’s Organic LifeMedical News Today,South China Morning Post, Health Benefits Times, Kensington Salon & Spa.
COMMENTS (1)