रिश्ते बड़े नाज़ुक होते है। ऐसे में ये पता होना बहुत जरुरी है की इन्हे कैसे संजोया जाये। आप सलाह ले सकते हैं लेकिन इन्हे संभालना आपकी जिम्मेदारी है। इन 7 संकेतो से आप पता लगा सकते हैं कि कही जाने अनजाने आपके प्यार और एहसास से बने आशियाने में कोई दरार तो नहीं आ रही।
1. स्वभाव न मिलना
रिश्तों में खटास का पहला और सबसे बड़ा कारण होता है आपस में विचारों का न मिलना। अगर आप और आपके पार्टनर की जीवनशैली बिलकुल मेल नहीं खाती तो समझ लीजिये की कुछ गलत है।
2. ज्यादा उन्मीदें
जरुरत से ज्यादा उन्मीदें किसी भी रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी होती हैं। अगर आप या आपका पार्टनर किसी भी ऐसी जरुरत को पूरा करवाने के लिए जिद्द करते हैं जिसे आसानी से पूरा नहीं किया जा सकता तो जान लीजिये आप अपने रिश्तो की दावत में खटास को न्योता दे रहे हैं।
3. बोलने से पहले सोचना
क्या आपको अपने पार्टनर को कुछ बोलने से पहले सोचना पड़ता है? अगर आपको हर वक़्त यही डर है की आपका कुछ बोलना या करना आपके पार्टनर को परेशान या क्रोधित कर देगा तो इसका मतलब है कि रिश्ते कुछ बिगड़ से रहे हैं।
4. स्वार्थ का आ जाना
अहम् से कोसों दूर रहें। अगर आपके रिश्ते में “मैं” आ गया तो रिश्तों को संभाल पाना मुश्किल हो जाता है।
5. इर्षा की भावना
एक अच्छे रिश्ते में इर्षा की कोई जगह नहीं होती। ये तो भगवान कृष्णा ने भी कहा है कि इर्षा इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।
6. झगड़े और लड़ाईया
छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक होना रिश्तों के पनपने में बाधा डालता है। अगर आप अपने रिश्ते से ज्यादा अपने अहंकार को महत्व देते हैं तो जिंदगी और उलझ जाती है।
7. शारीरिक हिंसा
शारीरिक हिंसा सहना और करना सबसे बड़ा अपराध है। अगर आपसी लड़ाइयां शारीरिक हिंसा का रूप ले लें तो ऐसा रिश्ता तोड़ देना ही बेहतर है।
चित्र स्त्रोत: david avocado wolfe, life is simple dude, woman.excite.co.jp, hindustan times, the praying woman, looking india, oneindia hindi, ravishly

