Search

Home / Uncategorized / 7 बातें जो साबित करती हैं रिश्तों में दरार

rishtey hindi cove

7 बातें जो साबित करती हैं रिश्तों में दरार

Parul Sachdeva | March 12, 2018

रिश्ते बड़े नाज़ुक होते है। ऐसे में ये पता होना बहुत जरुरी है की इन्हे कैसे संजोया जाये। आप सलाह ले सकते हैं लेकिन इन्हे संभालना आपकी जिम्मेदारी है। इन 7 संकेतो से आप पता लगा सकते हैं  कि कही जाने अनजाने आपके प्यार और एहसास से बने आशियाने में कोई दरार तो नहीं आ रही।

1. स्वभाव न मिलना

nature incompatible rishtey hindi

रिश्तों में खटास का पहला और सबसे बड़ा कारण होता है आपस में विचारों का न मिलना। अगर आप और आपके पार्टनर की जीवनशैली बिलकुल मेल नहीं खाती तो समझ लीजिये की कुछ गलत है।

 

2. ज्यादा उन्मीदें

too many expectations rishtey hindi

जरुरत से ज्यादा उन्मीदें किसी भी रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी होती हैं। अगर आप या आपका पार्टनर किसी भी ऐसी जरुरत को पूरा करवाने के लिए जिद्द करते हैं जिसे आसानी से पूरा नहीं किया जा सकता तो जान लीजिये आप अपने रिश्तो की दावत में खटास को न्योता दे रहे हैं

 

3. बोलने से पहले सोचना

think before speaking rishtey hindi

क्या आपको अपने पार्टनर को कुछ बोलने से पहले सोचना पड़ता है? अगर आपको हर वक़्त यही डर है की आपका  कुछ बोलना या करना आपके पार्टनर को परेशान या क्रोधित कर देगा तो इसका मतलब है कि रिश्ते कुछ बिगड़ से रहे हैं

 

4. स्वार्थ का आ जाना

selfish rishtey hindi

अहम् से कोसों दूर रहें। अगर आपके रिश्ते में “मैं” आ गया तो रिश्तों को संभाल पाना मुश्किल हो जाता है।

 

5. इर्षा की भावना

jealousy rishtey hindi

एक अच्छे रिश्ते में इर्षा की कोई जगह नहीं होती। ये तो भगवान कृष्णा ने भी कहा है कि इर्षा इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।

 

6. झगड़े और लड़ाईया

fighting rishtey hindi

छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक होना रिश्तों के पनपने में बाधा डालता है। अगर आप अपने रिश्ते से ज्यादा अपने अहंकार को महत्व देते हैं तो जिंदगी और उलझ जाती है।

 

7. शारीरिक हिंसा

violence rishtey hindi

शारीरिक हिंसा सहना और करना सबसे बड़ा अपराध है। अगर आपसी लड़ाइयां शारीरिक हिंसा का रूप ले लें तो ऐसा रिश्ता तोड़ देना ही बेहतर है।

चित्र स्त्रोत: david avocado wolfe, life is simple dude, woman.excite.co.jp, hindustan times, the praying woman, looking india, oneindia hindi, ravishly

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *