Home / Uncategorized / 7 बॉलीवुड एक्टर जिन्होंने अपने बच्चों को अनोखे नाम दिए हैं
बॉलीवुड एक्टर वैसे तो हमेशा ख़बरों में रहते हैं और उनकी ज़िन्दगी से जुडी हर चीज़ एक खबर बन जाती है। यहाँ तक की उनकी निजी ज़िन्दगी में कुछ भी होता है वो भी सुर्ख़ियों में आ जाता है। फ़िल्मी सितारे कहाँ और किस्से शादी करते हैं और अपने बच्चों का क्या नाम रखते हैं, जनता ये भी जानना चाहती है!
कुछ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपने बच्चों के बहुत अनोखे नाम रखे हैं। आइये उन नामों को जानें
Table of Contents
बॉलीवुड के शहनशाह शाहरुख़ और गौरी खान ने अपने छोटे बेटे का अबराम रखा। शाहरुख़ ने बताया की अबराम एक लौकिक नाम है जिसमे राम आता है। हमे उनकी सोच पर नाज़ है!
अपनी अलग-अलग तरह की अदाकारी के लिए ताऱीफपानेवाले अक्षय कुमार और टविंक्ल खन्ना ने अपनी बेटी का नाम नितारा रखा। नितारा एक अनोखा नाम है जिसका मतलब है गहरी जड़ें। एक बहुत ही सुन्दर और अनोखा नाम है नितारा!
पुराने एक्टर राकेश रौशन के बेटे हृथिक रौशन और सुज़ैन खान ने अपने बच्चों का नाम रिधान और रेहान रखा। रिधान का मतलब है जिसका बड़ा दिल हो और रेहान का मतलब है भगवन का दूत। दौड़ने बेटों के नाम बेहद खूबसूरत हैं!
अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पॉपुलर रितेश देशमुख और जेनेलिआ डीसूजा ने अपने छोटे बेटे का नाम राहिल रखा, इसका मतलब है शरीफ। कहते हैं की नाम का बच्चे की पर्सनालिटी पर असर पड़ता है!
छोटे नवाब सैफ अली खान और बॉलीवुड की मलिका करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा जिसका मतलब है लोहा। यह नाम रखने पर सैफ और करीना को काफी विरोध का सामना करना पड़ा क्यूंकि यह एक मंगोल लुटेरे का भी नाम था।
मर्दानी की हेरोइन रानी मुखर्जी और निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम आदिरा रखा, जो की रानी और आदित्य के नामों के पहले भाग को मिला कर बना है। आजकल कई लोग ऐसा करते हैं और इसमें उनका प्यार छलकता है।
हाल ही में माँ बानी सोहा अली खान और एक्टर कुनाल खेमू ने अपनी बेटी का नाम इनाया रखा, जिसका मतलब है समझदार। सोहा चाहती हैं की इनाया समझदार और कठोर बने।
चित्र स्त्रोत: NDTV movies, bombaytimes, the indian express, pinkvilla, NDTV, lehren
COMMENTS (0)