Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

सोनम कपूर की मेहँदी की एक झलक

_198_SonamMehendi

कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा के परिवारों ने कन्फर्म करा था की सोनम और आनंद की शादी हो रही है। जब से यह खबर मीडिया को दी गयी, तब से सोनम की शादी का उत्साह और भी ज़्यादा हो गया है।

सोनम की शादी की रस्में 6 मई से शुरू होई है। 6 मई को सोनम के घर पर मेहँदी का फंक्शन था।

सोनम ने इस समारोह के लिए एक सुन्दर बेबी पिंक चोली पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक पर्पल शरारा पहना था।इस लेहेंगा के साथ, सोनम ने एक पर्पल, पिंक और गोल्डन चुन्नी ली थी।आनंद ने इस समारोह में एक बेबी पिंक कुरता पजामा पहना था, जो की सोनम के लेहेंगा के साथ मैच कर रहा था।

मेहँदी के फंक्शन में पूरा कपूर खानदान शामिल था। सोनम के बॉलीवुड दोस्त जैसे करन जोहर भी इस फक्शन में आये थे। सोनम के कुछ दोस्त भी इस फंक्शन में नज़र आये।

आज, यानी की 7 मई को सोनम का संगीत है।सोनम के सभी दोस्त और रिश्तेदार संगीत के लिए कई दिनों से अभ्यास कर रहे है।कहा जा रहा है की सोनम के संगीत की पर्फॉर्मन्सेस को फराह खान ने कोरिओग्राफ करा है। सोनम के दोस्त ‘स्वाग से स्वागत’ पर नाचेंगे। सोनम के पिता, अनिल कपूर अपने लोकप्रिय गाने ‘गल्लां गुडियां’ और ‘माय नाम इस लखन’ पर नाचते हुए नज़र आएंगे।

सोनम की शादी 8 मई को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कहा जा रहा है की सोनम के करीबी दोस्त बॉलीवुड निर्देशक करन जोहर,  सोनम को उनकी शादी के लिए एक गिफ्ट हैंपर दे रहे है । और चीज़ों के साथ, इस हैंपर में एक सुन्दर कांजीवरम साड़ी भी है।

8 मई के शाम को, सोनम की रेसप्शन का समारोह होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई कलाकारों का आना निश्चित है। अपनीने इस नयी ज़न्दगी की शुरुआत के लिए, हम सोनम और आनंद को ढेर सारी शुबकामनाएं देते है!

 

सूत्र: indianexpress, filmibeat, newsx ind, timesnow