आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में काफी ऊँचा मुकाम हासिल कर लिया है, छोटी सी उम्र में ही उन्होंने वो सब कर दिखाया है जो हम जैसे लोग सोच भी नहीं सकते। आलिया भट्ट अपनी फिम्लों से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के लिए हमेशा लाइम लाइट में रही हैं। अभी हाल में ही आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ मुंबई के जुहू सबअर्ब में स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। आलिया के इस ख़ूबसूरत घर को मशहूर निर्देशक विकाश बहल की पत्नी ऋचा बहल ने डिज़ाइन किया है। इस घर का कोना-कोना इतनी खूबसूरती से सजाया गया है की देखने वाले की नज़रें टिकी की टिकी रह जाएगी।
आलिया भट्ट अपने इस नए घर को लेकर बहुत उत्साहित रहीं। इस घर को उन्होंने 2 साल पहले ही खरीद लिया था और उसके रेनोवेशन में पुरे डेढ़ साल का वक़्त लगा। इस घर की डिजाइनिंग के समय आलिया की हर छोटी से छोटी पसंद का ख्याल रखा गया है। 3 बेड रूम वाले इस घर को देखते ही आप समझ जाएंगे की यह एक 24 वर्षीय यंगस्टर का घर है।
आलिया भट्ट के लिविंग रूम की खूबसूरती देखते ही बनती है, इसे कुछ इस तरह से सजाया गया है की इसमें प्रवेश करते ही आप एक अलग माहौल में चले जाएंगे। इस घर की दीवारें सफ़ेद रंग की हैं और इसमें 2 सोफे लगे हुए हैं। एक सोफे को ख़ास दुबई से मंगवाया गया है और दूसरे में आकर्षक कुशन्स लगे हुए है। सोफे के सामने लगे सेंटर टेबल को ख़ास डिज़ाइन करके बनवाया गया है।
आलिया का ड्राइंग रूम आरामदायक होने के साथ-साथ खूबसूरत भी है। कमरे के कोने में एक बुक शेल्फ दिखाई देगी जिसमे आलिया की सारी पसंदीदा किताबें रखी हुई हैं। इस कमरे की खिड़की से प्राकृतिक वातावरण देखने को मिलेगा जो आपके मन में ताज़गी भर देगा।
ड्रेसिंग रूम को घर के बाकी हिस्सों से अलग तरीके से डिज़ाइन किया गया है, इसमें हर छोटी से बड़ी चीज़ का ख्याल रखा गया है। इसे इस तरीके से रेनोवेट किया गया है की उनके तैयार होते वक्त उनके स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट आदि के बैठने लिए आराम से जगह बन सके।
आलिया के घर की सबसे खूबसूरत जगह टी बार है। आलिया और उनकी बहन शाहीन दोनों ही चाय पीने की बहुत बड़ी शौकीन है इसलिए उन्होंने अपने घर में एक टी बार बनवाया है जहाँ दोनों बहनें आराम से बैठ कर चाय का लुफ्त उठा सकें। टी बार में 2 पेंडेंट लाइट लगे हुए हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं।
आलिया के नए घर का किचन एक साधारण लुक देता है। इसमें लगे हुए लड़की के रैक्स को ख़ास तरीके से डिज़ाइन करके बनवाया गया है। इस मॉड्यूलर किचन में बहुत सारे कैबिनेट बने हुए हैं और इसमें प्रयोग होने वाले सारे बर्तनों को आलिया के पसंद की ख़ास जगहों से मंगवाया गया है।
आलिया अपने घर को बॉलीवुड की चकाचोंध दुनिया से अलग रखना चाहती थीं, वो अपने घर में ग्लैमरस लुक नहीं चाहती थी। घर स्पॉटलाइट की तरह ना लगे इसलिए इसमें कहीं भी डार्क लाइट नहीं लगाई गयी है। पुरे घर में डिम लाइट लगवाई गयी है ताकि मन और आँखों को आराम और शान्ति मिले।
चित्र श्रोत: Startwallpapers, architecturaldigest, pinkvilla

