Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

खाने की चीज़ें जो भारत के बाहर बैन की गई हैं

banned

खाना हम सभी को पसंद है, यह हमारे ज़िन्दगी में स्वाद भर देता है परन्तु आश्चर्य की बात यह है की कुछ ऐसी खाने की चीज़ें हैं जिन्हे भारत में तो सभी बड़े चाव से खाते हैं पर विदेश में वे बैन की गई हैं।

घी

भारत में लोग किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें घी ज़रूर डालते हैं, पर यह जान कर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे की अमेरिका के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे बैन कर दिया है क्योंकि ज्यादातर घी की बोतलों पर उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री के नाम नहीं लिखे होते हैं।

 

कैंडी

रंग-बिरंगे कैंडी देखने में आकर्षक होने की वजह से बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है, पर यह बच्चों में चोकिंग के खतरे को बढ़ाती है इसलिए इसे विदेश में बैन कर दिया गया है।

 

केचप

यूं तो केचप किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाता है, पर फ़्रांस सरकार का मानना है की यह वहाँ के युवा पीढ़ी को उनके पारम्परिक स्वाद से दूर कर रहा है इसीलिए इसे फ़्रांस में बैन कर दिया गया।

 

रेड बुल

रेड बुल भारतीयों का पसंदीदा ड्रिंक है, परन्तु भारत से बाहर यह बैन है क्योंकि इसके सेवन से हार्ट की बिमारियों जैसे डिप्रेशन और हाइपरटेंशन होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

कच्चा दूध

भारत में हम कच्चे-पके हर तरह के दूध का सेवन करते हैं। पर बहुत सारे हानिकारक जर्म्स पाए जाने की वजह से इसे विदेश में बैन कर दिया गया है।

 

किंडर जॉय

किंडर जॉय भारत में बहुत ही लोकप्रिय है, यह लगभग सभी बच्चों का पसंदीदा चॉकलेट है। पर इसके अंदर पाई जाने वाली किंडर सरप्राइज़ बच्चों में चोकिंग के खतरे को बढ़ाती है इसलिए इसे अमेरिका में बैन कर दिया गया है।