Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Eid Special Sweet: इस मीठे व्यंजन के साथ ईद की खुशियों को बनाएं और भी खास

eid special seviyan recipes

पूरे देश में मुस्लिम समाज के द्वारा ईद (Eid-ul-Fitr 2022) की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। साथ ही पूरे महीने चलने वाले रमज़ान की समाप्ति भी ईद से ही होती है। इस दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते है। साथ ही इस दिन मीठी सेवइयां भी किसी रिश्ते और त्योहार को और खास बनाने का काम करता है। ईद पर कई तरह की मिठाईयां भी बनाई जाती है। जैसे- शाही टुकड़ा, फिरनी, मीठी सेवइयां, शीर खुरमा और शीर्मल आदि। तो अगर आप भी ईद के दिन कुछ खास बनाना चाहते है तो इस गुलकंद सेवई खीर को अपने घर में जरूर बनाए।जो एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपीज हैं।

ईद पर बनाएं गुलकंद सेवई खीर- How To Make Gulkand Seviyan Kheer In Eid:-

सेवई बनाने की सामग्री-

व्यंजन बनाने की विधि:-

1. इस व्यंजन को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें।
2. इस पैन में घी को गरम करके काजू को भून लें।
3. फिर इसी पैन में, बचे हुए घी में वर्मिसैली डालकर भून लें।
4. अब पैन में दूध, गुलकंद, आधे काजू, किशमिश और केसर डालकर इसमें उबाल आने दें।
5. बाद में इसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तक पकने दें।
6. फिर इसमें रोज़ एसेंस डालकर इसे मिलाएं और आंच को बंद कर दें।
7. अब आप काजू से गार्निश करें।
8. बाद में इसे ठंडा या गर्म खा सकते है।

 

 

प्रिय पाठकों ईद (Eid 2022) के दिन कई लोग मीठी सेवइयां बनाने को लेकर असमंसज में रहते है। इसलिए आज हमने गुलकंद सेवई खीर की रेसिपी के बारे में आसान सी जानकारी दी है, जो ये खीर बनाने में आपको मदद करेगी। साथ ही ये रेसिपी पसंद आई है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस लेख को जरूर साझा करें, ताकि उन्हें भी ये रेसिपी पसंद आ जाए। एवं अपनी बात कमेंट में लिख सकते है जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

ये भी पढ़ें: Eid Pakwan Recipes: जानिए बक़रीद का महत्व और इस अवसर के लिए लज़ीज़ व्यंजनों की रेसिपी

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।