Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Eid Pakwan Recipes: जानिए बक़रीद का महत्व और इस अवसर के लिए लज़ीज़ व्यंजनों की रेसिपी
बकरीद मुसलमानों के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष बारहवें महीने की दसवीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है। बकरीद 2021 भारत में 19 जुलाई को मनाई जाएगी। बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं एवं इसके माँस का गरीबों में दान किया जाता है। इस अवसर पर विशेष प्रकार के लजीज मांसाहारी पकवान भी तैयार किए जाते हैं। बकरीद के इस पाक अवसर पर इस आर्टिकल Eid Pakwan Recipes में हम आपके लिए लेकर आए हैं बकरा बनाने की विधि और साथ में बकरीद स्पेशल डिशेज। साथ ही शेयर करेंगे आपसे बकरीद संबंधी अहम जानकारी। आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
बकरीद मुसलमानों का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसे इस्लामिक कैलेंडर के बारहवें महीने की दसवीं तारीख को माना जाता है। इसे ईद-उल-अजहा एवं ईद-उल-जुहा के नाम से भी जाना जाता है। चूंकि बकरीद का त्यौहार मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के लगभग 70 दिनों के बाद आता है और यह अंतर बहुत बड़ा होता है, इसलिए बकरीद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस्लाम में बकरीद कुर्बानी का दिन माना गया है। इसके पीछे की कथा बताई जाती है कि अल्लाह द्वारा हजरत इब्राहिम से उनकी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी मांगे जाने पर हजरत ने अपने पुत्र इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया। परंतु जब कुर्बानी देने के लिए हजरत ने अपने बेटे के गले पर वार किया तो अल्लाह ने उसकी रक्षा की और किसी अन्य जीव की कुर्बानी मांगी। तभी से बकरीद मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की बलि देते हैं एवं मांस का दान करते हैं। बकरीद को फर्ज का त्यौहार भी कहा गया है। बकरीद पर कुर्बानी देना इस्लाम में पुण्य का काम माना गया है, इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग इस अवसर पर ऊंट, बकरी अथवा भेड़ की कुर्बानी देते हैं।
बकरीद को नमकीन ईद भी कहा जाता है। ईद-उल-फितर के उलट बकरीद पर मुख्य रुप से मांसाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं। चूंकि बकरीद पर मुख्य रूप से बकरे की कुर्बानी दी जाती है, अतः इस त्यौहार पर मुख्य रूप से मटन के व्यंजन बनाए जाते हैं। बकरा बनाने की विधि कई तरह की होती हैं, और इस आर्टिकल में आगे हम जानेंगे बकरीद के अवसर पर बनाई जाने वाले विशेष रेसिपीज़ (Eid Recipes in Hindi), जो बना देंगी आपके बकरीद के जश्न को लजीज।
रोगन जोश बकरीद के अवसर पर बनाए जाने वाले प्रमुख व्यंजनों में से एक है। यह एक कश्मीरी मीट करी है जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। रोगन जोश बनाने के लिए गोश्त और मसालों को एक साथ पकाना होता है और अगर इसे दही के साथ खाया जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप बकरीद पर पार्टी देने की सोच रहे हैं तो रोगन जोश आपके लिए टॉप रेसिपी है।
अगर आप कुरकुरे मटन के शौकीन हैं तो मटन भुना गोश्त रेसिपी आपको काफी पसंद आएगी। इस डिश को तैयार करने के लिए मटन को तब तक पकाना होता है जब तक कि इसका मॉइश्चर पूरी तरह से ना उड़ जाए, और यह कुरकुरा ना हो जाए। इसे बनाने में लहसुन प्याज एवं अन्य तीखे मसालों का प्रयोग भी किया जाता है जिससे खाने में इसका स्वाद बहुत ही चटपटा लगता है और यह हेल्दी भी होती है।
मटन कोरमा एक मुगलई डिश है। इसे बनाने के लिए मटन के टुकड़ों को पहले अच्छे से पकाया जाता है, और उसके बाद गाढ़ी और चटपटी ग्रेवी में डुबोया जाता है। चटपटी और क्रीमी इस डिश का स्वाद नान और चावल के साथ बेहतरीन रहता है। इस डिश को आप शीरमाल के साथ भी आजमा सकते हैं।
चिकन बिरयानी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह व्यंजन हर त्यौहार और पार्टी में अपने आप ही फिट हो जाता है। चटपटे मसाले, चावल का स्वाद और उसके ऊपर चिकन का फ्लेवर चिकन बिरयानी को एक बेहतरीन डिश बनाता है। नाश्ते, लंच और डिनर में खाने के लिए चिकन बिरयानी एक परफेक्ट व्यंजन है जिसका स्वाद दही और रायते के साथ और भी बेहतरीन हो जाता है। इस व्यंजन को बनाने के लिए चिकन और चावल को एक साथ पकाया जाता है। अगर आप चिकन बिरयानी का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसमें ऊपर से प्याज की टॉपिंग करना ना भूलियेगा।
बकरीद के मौके पर खाने के लिए मटन कबाब एक बेहतरीन रेसिपी है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे। ऊपर से कुरकुरी परत के भीतर छिपा हुआ मुलायम गोश्त किसी को भी दीवाना बना सकता है। इस स्वादिष्ट रेसिपी को आप बकरीद के मौके पर स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।
अगर आपको बकरीद के लिए स्टार्टर्स की तलाश है तो उसका जवाब है भुना कलेजी। मटन से तैयार होने वाली यह डिश खाने में कुरकुरी और चटपटी होती है। मटन के लाज़वाब स्वाद के साथ इसमें लगता है चटपटे भारतीय मसालों जैसे धनिया, मिर्च, हल्दी, ज़ीरा आदि का फ्लेवर जो बनाता है इसे परफेक्ट एपेटाइज़र। एक्स्ट्रा फ्लेवर के लिए इस व्यंजन में आप जोड़ सकते हैं प्याज़, लहसुन और अदरक का स्वाद भी। रुमाली रोटी और हरी चटनी के साथ भुना कलेजी का स्वाद आपको दीवाना बना देगा।
बकरीद सिर्फ मटन तक ही तो सीमित नहीं। बकरीद में जगह मिलती है चिकन के लाजवाब स्वाद को भी, और ऐसे में चिकन टिक्का का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? अगर आप एक चिकन पसंद करने वाले इंसान हैं तो आपके स्टार्टर और स्नैक्स में तंदूरी मसाले से भरे चिकन टिक्का को जगह मिलनी ज़रुरी है। और इसे बनाना भी है बेहद आसान, बस ताज़े चिकन को मैरिनेट कीजिये योगर्ट के साथ और इसे रोस्ट करने के बाद आंनद उठाइये बेहतरीन चिकन टिक्का का।
अगर चटपटे माँसाहारी व्यंजन खाने के बाद आपका दिल हो रहा है कुछ मीठा और हल्का खाने का, तो इसका जवाब है खजूर का हलवा। खजूर के पोषण और जबरदस्त स्वाद से परिपूर्ण यह हलवा ईद के सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट डिजर्ट है। साथ ही जोड़ दीजिए इसमें काजू, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवे, जिससे बढ़ेगा इसका स्वाद और पोषण।
ठंडाई सिर्फ बकरीद ही नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में हर दिन के लिए एक परफेक्ट पेय पदार्थ है। बकरीद के त्यौहार की दिनभर की थकान के बाद अगर आपको तलाश है एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक की, तो ठंडे दूध में मिलाइये बादाम, किशमिश, काली मिर्च, सौंफ और अन्य भारतीय फ्लेवरफुल मसालों के साथ तैयार की गई ठंडाई और उतार दीजिए दिनभर की थकान इसके हर एक घूंट के साथ।
ठंडे-ठंडे रबड़ीदार दूध में मुलायम लच्छे और गुलाब का शर्बत मिलाकर आप तैयार कर सकते हैं बेहतरीन रोज़ फलूदा जो है गर्मी के मौसम के लिए बेहतरीन रिफ्रेशिंग डिजर्ट। साथ ही जोड़ दीजिए इस फलूदा में ठंडी-ठंडी मिल्क आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स, जो बनाते हैं इसे और भी ज़्यादा रिफ्रेशिंग, टेस्टी और पौष्टिक। मुंह में पिघलते ठंडे-ठंडे रोज़ फ्लेवर्ड लच्छे का स्वाद आप जाहिर तौर पर इस बकरीद में मिस नहीं करना चाहेंगे।
बकरीद कुर्बानी के पर्व के साथ-साथ खुशियां मनाने और खाने-पीने का भी त्यौहार है। इस आर्टिकल Bakrid Pakwan Recipes में हमने आपसे बकरीद के अवसर पर बनाई जाने वाली Bakrid Special Dishes की रेसिपीज़ शेयर की। कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसे ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Images Credits-: WikiMedia
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)