Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की पाक कला प्रतिभा

हमारी बॉलीवुड डीवाज नें हमें अपने शानदार अभिनय से  अचंभित किया हैं । कुछ नें तो हॉलीवुड में भी अपनी प्रतीभा से छाप छोड़ी हैं । पर हम में से कम लोग ही जानते हैं कि कुछ अभिनेत्रियां अपनी व्यस्त दिनचर्या और अंनंत यात्रा के साथ ही अपने खाली समय में कुकिंग करना पसंद करती हैं ,उनके लिए यह एक चिंता निवारक या स्ट्रेस बस्टर जैसा हैं उनके करीबियों ने खुलासा किया हैं कि उनमें आश्चर्यचकित कर देने वाला कुक छिपा हुआ हैं । तो चलिए जानते हैं इन डीवाज के बारे में ।

* कंगना रनौत

बॉलीवुड की एक प्रबल अभिनेत्री ,जो अकेले फिल्म का श्रेय  ले जाना जानती हैं, और उसी तरह कंगना एक अद्भुत कुक भी हैं । उसने बहुत ही कम उम्र में  खाना बनाना सीख लिया था और जब भी समय मिलता हैं ,वह अपने घर पर खाना बनाती हैं ।

* करीना कपूर

बंलावुड की नवीनतम कुक , हाल  ही में करीना के लिए कुकिंग एक जुनून बन गया हैं । सैफ ने यह बताया हैं कि वह एक उत्कृष्ट कुक हैं, जो अपने परिवार व दोस्तो के लिए जायकेदार व्यंजन तैयार कर सकती हैं ।

* शिल्पा शेट्टी

अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली ,शिल्पा शेट्टी किचन के आस पास भी भी अपना रस्ता जानती हैं , उनके पति ने खुलासा किया हैं कि वह एक उतकृष्ट कुक हैं ,और उनके हाथ कि चिकन करी बहुत पसंद की जाती हैं ।

* दीपिका पादुकोण

आज की सबसे सफल अभिनेत्री,  दीपिकापादुकोन ने कुकिंक बहुत ही कम उम्र में सीख ली थी l दीपिका वें खुद यह स्वीकार किया हैं कि वह अपनें समकक्षों से बेहतर कुक हैं ।

* एश्वर्या राय

बड़ी होनें के साथ ही एश्वर्या  खाना बनानें में अपनी माँ का रसोई में हाथ बंटानें लगी थी । आज भी कभी कभी वह अपनें पति व बेटी के लिए कुकिंग करती हैं । एक इंटरव्यू में अभिषेक नें बताया हैं कि एश्वर्या के हाथ की बनी सभी मिठाईयां उन्हैं बेहद पसंद हैं ।

* विद्या बालन

यह शानदार अदाकारा भी कभी कभी कुकिंग में अपना हाथ आजमाती हैं ।

हालांकि इसका अभी पता नहीं चला कि उन्होनें कौन कौन से व्यंजन बनाने में महारथ हासिल की हैं ।पर उन्हैं रियेलिटी शोज में निपुण कुकिंग करते हुए देखा गया हैं ।