Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

आजकल पहने जाने वाले 10 ब्लाउज डिज़ाइन

_26_blouse designs

किसी भी साड़ी को खूबसूरत लुक देने में ब्लाउज का बहुत बड़ा रोल होता है। अगर ब्लाउज सुन्दर हो तो साधारण सी साड़ी भी बहुत सुन्दर लगती है। वैसे तो वक़्त के साथ ब्लाउज का फैशन भी बदलता रहता है। शायद आज जो ब्लाउज फैशन में है वो कल ना रहे और कल जो ब्लाउज फैशन में था आज वो ना हो। तो आइये देखते हैं आजकल पसंद किये जाने वाले  ब्लाउज के कुछ ऐसे ही डिज़ाइन।

1. कढ़ाईदार डिज़ाइनर ब्लाउज

अगर शादियों का मौसम हो तो कढ़ाईदार ब्लाउज से अच्छा क्या हो सकता है।  कांजीवरम साड़ी, पलाइन साड़ी या फिर डिज़ाइनर साड़ी हर प्रकार कि साड़ी के साथ बहुत सुन्दर लगती है।

 

2. बैकलेस ब्लाउज

बैकलेस ब्लाउज में पीठ की खूबसूरती झलकती है। इसके साथ खुले आँचल की साड़ी बहुत ही फबती है।

 

3. ऑफ शोल्डर ब्लाउज

आजकल ऑफ शोल्डर कपड़े काफी प्रचलित है चाहे वो ब्लाउज हो या कुछ और। इस प्रकार का ब्लाउज सिंपल साड़ियों के साथ ज्यादा अच्छा लगता है। इसके साथ आप अच्छी सी ज्वेलरी भी पहन सकते है जो आपके गले को बहुत सुन्दर लुक देता है।

 

4. बोट नेक रफ्फल स्लीव्स ब्लाउज

बोट नेक ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड में है। बोट नेक रफ्फल स्लीव्स ब्लाउज पर प्लेटेड आँचल काफी फबता है।

 

5. गोल्डन ब्लाउज

गोल्डन ब्लाउज को हम एक वर्सटाइल ब्लाउज के रूप में देख सकतें हैं इसका फैशन हमेशा रहता है क्योंकि हम इसके साथ किसी भी कलर की साड़ी पहन सकतें हैं।

 

6. नेट लगा हुआ ब्लाउज

नेट लगा हुआ ब्लाउज आजकल फैशन की दुनिया में बहुत मशहूर है। अगर उस नेट पर कढ़ाई हो तो वो ब्लाउज की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है।

 

7. कोल्ड शोल्डर ब्लाउज

आजकल कोल्ड शोल्डर के बहुत प्रचलन है चाहे आपकी साड़ी ट्रेंडी डिज़ाइनर हो या इंडियन ट्रेडिशनल यह दोनों ही प्रकार की साड़ियों पर खूब जचता है।

 

8. हॉल्टर नेक कॉलर ब्लाउज

हॉल्टर नेक ब्लाउज एक प्रकार के स्लीवलेस ब्लाउज है। यह ज्यादातर पार्टी वाली साड़ियों के साथ पहना जाता है क्योंकि स्टाइलिश होने के साथ साथ ये सभ्य और साधारण लुक देता है

 

9. वेलवेट ब्लाउज

वेलवेट ब्लाउज का फैशन भी हमेशा से है और आज भी है। प्लेन साड़ी के साथ यह खूब जचता है। प्लेन साड़ी के साथ कढ़ाईदार वेलवेट ब्लाउज तो देखते ही बनती है।

 

10. पारदर्शी ब्लाउज

पारदर्शी ब्लाउज में ब्लाउज हमारी त्वचा के रंग के होता है और उसमें कढ़ाई की होती है। जब हम इसे पहनते हैं तो केवल कढ़ाई नज़र आती है जो कि बहुत ही खूबसूरत लगती है।

चित्र श्रोत : pinterest, southindia fashion, youtube, Taj fashion, youmeandtrends.