Home / Uncategorized / आजकल पहने जाने वाले 10 ब्लाउज डिज़ाइन
किसी भी साड़ी को खूबसूरत लुक देने में ब्लाउज का बहुत बड़ा रोल होता है। अगर ब्लाउज सुन्दर हो तो साधारण सी साड़ी भी बहुत सुन्दर लगती है। वैसे तो वक़्त के साथ ब्लाउज का फैशन भी बदलता रहता है। शायद आज जो ब्लाउज फैशन में है वो कल ना रहे और कल जो ब्लाउज फैशन में था आज वो ना हो। तो आइये देखते हैं आजकल पसंद किये जाने वाले ब्लाउज के कुछ ऐसे ही डिज़ाइन।
Table of Contents
अगर शादियों का मौसम हो तो कढ़ाईदार ब्लाउज से अच्छा क्या हो सकता है। कांजीवरम साड़ी, पलाइन साड़ी या फिर डिज़ाइनर साड़ी हर प्रकार कि साड़ी के साथ बहुत सुन्दर लगती है।
बैकलेस ब्लाउज में पीठ की खूबसूरती झलकती है। इसके साथ खुले आँचल की साड़ी बहुत ही फबती है।
आजकल ऑफ शोल्डर कपड़े काफी प्रचलित है चाहे वो ब्लाउज हो या कुछ और। इस प्रकार का ब्लाउज सिंपल साड़ियों के साथ ज्यादा अच्छा लगता है। इसके साथ आप अच्छी सी ज्वेलरी भी पहन सकते है जो आपके गले को बहुत सुन्दर लुक देता है।
बोट नेक ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड में है। बोट नेक रफ्फल स्लीव्स ब्लाउज पर प्लेटेड आँचल काफी फबता है।
गोल्डन ब्लाउज को हम एक वर्सटाइल ब्लाउज के रूप में देख सकतें हैं इसका फैशन हमेशा रहता है क्योंकि हम इसके साथ किसी भी कलर की साड़ी पहन सकतें हैं।
नेट लगा हुआ ब्लाउज आजकल फैशन की दुनिया में बहुत मशहूर है। अगर उस नेट पर कढ़ाई हो तो वो ब्लाउज की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है।
आजकल कोल्ड शोल्डर के बहुत प्रचलन है चाहे आपकी साड़ी ट्रेंडी डिज़ाइनर हो या इंडियन ट्रेडिशनल यह दोनों ही प्रकार की साड़ियों पर खूब जचता है।
हॉल्टर नेक ब्लाउज एक प्रकार के स्लीवलेस ब्लाउज है। यह ज्यादातर पार्टी वाली साड़ियों के साथ पहना जाता है क्योंकि स्टाइलिश होने के साथ साथ ये सभ्य और साधारण लुक देता है ।
वेलवेट ब्लाउज का फैशन भी हमेशा से है और आज भी है। प्लेन साड़ी के साथ यह खूब जचता है। प्लेन साड़ी के साथ कढ़ाईदार वेलवेट ब्लाउज तो देखते ही बनती है।
पारदर्शी ब्लाउज में ब्लाउज हमारी त्वचा के रंग के होता है और उसमें कढ़ाई की होती है। जब हम इसे पहनते हैं तो केवल कढ़ाई नज़र आती है जो कि बहुत ही खूबसूरत लगती है।
चित्र श्रोत : pinterest, southindia fashion, youtube, Taj fashion, youmeandtrends.
COMMENTS (0)