Home / Women Health Tips in Hindi / पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 अनोखे तरीके
पीरियड्स का दर्द सिर्फ एक औरत ही समझ सकती है और एक औरत को तकरीबन अपनी जिंदगी में करीब २०० बार इसे सहना पड़ता है| लेकिन हर बार उतना ही दर्द, मरोड़ की समस्या और थकान महसूस होती है| कितनी ही बार ये दर्द असहनीय भी हो जाता है लेकिन बिना कुछ करे तो हल नहीं निकल सकता| तो जानिये पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 अनोखे तरीके –
Table of Contents
चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और ना जाने कितने ही प्रकार के नमकीन हम रोज खाते हैं | पर क्या आप जानते हैं की इसमें नमक बहुत ही भारी मात्रा में होता हैं जो कि पीरियड्स के दर्द को बदतर कर देता हैं | तो हमारी सलाह ये हैं कि कम नमक का खाना खाएं|
पीरियड्स होने से पहले कि थकावट और मरोड़ को भगाने का सबसे बेहतरीन इलाज हैं -एक्सरसाइज | अगर हमारी सलाह माने तो पीरियड्स होने से कुछ दिनों पहले से विन्यास योग का अभ्यास करना शुरू कर दे | विन्यास योग मुद्राओं कि एक श्रंखला हैं जो केवल मानसिक ही नहीं बलि शारीरिक लाभ भी पहुँचाती हैं |विन्यास योग के बारें में और जानने के लिए इस वीडियो को देखे –
लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदे आपको एक बच्चे की तरह गहरी नींद दे सकती हैं| अगर लैवेंडर ऑयल ना हो तो लैवेंडर से लैस मोमबत्तियों या दियों को आप अपने कमरे में जला सकते हैं ताकि सारा घर इसकी खुशबू से महक जाए| लैवेंडर एक रिफ्रेशिंग खुशबू के साथ-साथ आपके मूड को भी ठीक करता है |
हमारे शरीर में ऐसे कई प्रेशर पॉइंट्स होते है जिन्हे सही तरीके से दबाने पर आप पीरियड्स के दर्द से निजात पा सकते हैं| इनमे से एक हैं – बिग्गर रशिंग पॉइंट – अपने पैर के अंगूठे और उसके साथ वाली ऊँगली के बीच के जगह को अपने हाथ की तर्जनी उंगली से बहुत ही आराम से दबाये | यह प्रकिया दोनों पैरों में एक साथ बार-बार दोहराएं|
बहुत सी रिसर्च के अनुसार नट्स और हरी सब्जियाँ खाने से पीरियड्स का दर्द भी बहुत हद तक कम हो जाती है| पेट के निचले हिस्से में जो मरोड़ की शिकायत पीरियड्स के टाइम पर होती है वो ख़तम हो जाती है|
चित्र श्रोत –टुडे ऑय फाउंड आउट, पिनटेरेस्ट, होलिस्टिक ज़ोन, यू ट्यूब, न्यूट्री-नीट,वन ग्रीन प्लेनेट
COMMENTS (1)