Search

Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / 7 गलत खान-पान की आदतें जिनसे बचना चाहिए

_44_खाने की आदतें

7 गलत खान-पान की आदतें जिनसे बचना चाहिए

Parul Sachdeva | अप्रैल 6, 2018

पूरी दुनिया में भारतीय व्यंजनों के चर्चे है| अब जहाँ खाना इतना जायकेदार हो वहाँ के लोग कैसे ना खाने के शौक़ीन हो! जैसे कि कुछ दिन गोलगप्पे ना मिलने का दर्द एक भारतीय ही बता सकता है| यहाँ तक कि हर राज्य के अपने ही स्वादिष्ट व्यंजन है और उन्हें बनाने के तौर तरीके बिलकुल ही अलग| ठीक है खाने पर कई बार कण्ट्रोल नहीं होता लेकिन पेट तो आपका ही है| स्वस्थ रहने के लिए हैल्दी खाने के साथ -साथ खान-पान कि आदतें भी सही होनी चाहिए|

तो फिट रहने के लिए नीचे लिखी गयी 7 गलत खान-पान की आदतों से बचें  –

1. रात को देर से भोजन करना

late dinner wrong foods

ज्यादातर भारतीय 8 बजे के बाद ही भोजन करते है | इस आदत से आपका हाजमा ही खराब नहीं होता,आप और भी कई बीमारियों से घिर जाते है| रात के खाने का सही वक़्त – 7 बजे से पहले|

 

2. स्नैक्स (Snacks)

snacks dangerous foods

चकली, नमकीन, बिस्कुट, मूंगफली, चिड़वड़ा इतने भारतीय स्नैक्स है कि गिनती कम पड़ जाये| बीच बीच में ऐसे स्नैक्स खाने कि आदत हमारा वजन और कई पेट की समस्याएं बढाती हैं| बेवक़्त स्नैक्स न खाएं।

 

3. डेस्क जॉब होना

desk job wrong foods

आजकल जॉब प्रेशर इतना है कई बार हमे अपने डेस्क से उठने का मौका भी नहीं मिल पाता| कई बार तो लंच भी उसी कुर्सी पर बैठे-बैठे हो जाता है| यह खतरनाक आदत पेट के मोटापे और अन्य दिल की बीमारियों को बुलावा देती है| निरंतर उठ कर चक्कर लगाएं और खुद को स्ट्रेच करें।

 

4. शाकाहारी खाना

Vegetarian food .wrong food habits.hindi

बहुत से भारतीय शाकाहारी खाना खाते हैं जिसमे प्रोटीन की मात्रा थोड़ी कम होती है| प्रोटीन को बढ़ाये ताकि कही कमी ना रह जाए|

 

5. ज्यादा कार्बोहायड्रेट वाला भोजन

high-carbo food wrong food habits

भारतीय खाना जैसे कि आलू, चावल या फिर मिठाई में कार्बोहायड्रेट बहुत ही ज्यादा होता है जो मधुमेय, मोटापा और अन्य बीमारियों कि जड़ है| कार्बोहाइड्रेट्स कम खाएं।

 

6. हरी सब्जियाँ ना खाना

Green vegetables.wrong food habits Hindi

ज्यादातर भारतीय खाने में कार्बोहायड्रेट और गेहू प्रचुर मात्रा में होता है जिससे कई बार हम हरी सब्जियों को नज़रअंदाज़ कर देते है और हरी सब्जियाँ ही आपकी पाचन शक्ति ठीक रखती हैं| हरी सब्ज़ियां भरपूर मात्रा में खाएं।

 

7. खातिरदारी  में अव्वल

guests wrong food habits

भारतीय तो अपनी खातिरदारी के लिए दूर-दूर तक मशहूर हैं और जब भी कोई हमारे घर आता है या हम किसी के घर जाते हैं तो मिठाइयाँ, मजेदार पकवान का लुत्व उठाते हैं पर कई बार यह आदत आपके स्वस्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है|

चित्र श्रोत-Kcur, fasfoo, betterme.tips, www.xtiffin.com, youtube, superlife, himalya academy

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *