Home / Uncategorized / त्वचा के पोर्स से छुटकारा पाने के 6 घरेलु नुस्खे
खुले हुए पोर्स हमारे चेहरे की त्वचा को सांस लेने में सहायता करते हैं। प्रतिदिन हमारी त्वचा धुल और प्रदुषण के संपर्क में आती है जिससे ये पोर्स बड़े हो जाते हैं और दिखाई देने लगते हैं। ये पोर्स हमारी त्वचा को तैलीय बना देते हैं जिससे हमारे चेहरे पर ब्लैकहेड्स और मुहासे होने शुरू हो जाते हैं। इन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए हम महंगे-महंगे क्रीम और स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, पर क्या आपको पता है की घरेलु नुस्खे अपनाकर भी आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
खुले हुए पोर्स से छुटकारा दिलाने के कुछ घरेलु नुस्खे-
Table of Contents
धनिया पत्ती को उबलते हुए पानी में भिंगो दें और पानी को ठंडा होने दें। अब एक कपड़े को उसमे भिंगोए और चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। धनिया स्किन की सारी गन्दगी को हटा देता है।
पपीता काफी आसानी से मिलने वाला फल है और खुले हुए पोर्स से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है। पपीते का पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए रखें, ऐसा हर अगले दिन करें और धीरे-धीरे आपके पोर्स कम होने शुरू हो जाएंगे। पपीता खुले हुए पोर्स की सफाई करता है और चेहरे की त्वचा को टाइट कर देता है।

ऑर्गन आयल में ज्यादा मात्रा में विटामिन E और फैटी एसिड पाए हैं जो त्वचा के खुले हुए पोर्स को कम करते हैं और हमें चमकती हुई त्वचा प्रदान करते हैं। रात के वक़्त गर्म ऑर्गन आयल से 30 मिनट तक चेहरे का मसाज करें और सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
बेंटोनाइट जैसी किसी भी कॉस्मेटिक क्ले का प्रयोग करें, ये आपके चेहरे की सारी गन्दगी को साफ़ कर देंगे और आपके चेहरे की त्वचा में खिंचाव पैदा करेंगे। क्ले पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें। ध्यान रखें की चेहरे पर लगाने से पहले थोड़े से पेस्ट को अपने हाथ पर लगा कर टेस्ट कर लें की वह आपकी त्वचा पे सूट कर रहा है या नहीं।
ये चेहरे के खुले हुए पोर्स को बंद करने में मददगार है। ये चेहरे की गन्दगी और दाग धब्बो को हटाते हैं और त्वचा को कोमल बनता है। 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिटटी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को स्क्रब करें और पानी से धो लें।
कत्था एक बहुत ही लाभदायक इन्ग्रीडीएंट है, ये चेहरे के पोर्स से छुटकारा दिलाता है। कत्थे में चन्दन पाउडर, गुलाब जल/ दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।
चित्र श्रोत: google
COMMENTS (0)